आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है। यह हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफरों को जागरुक करना है, जो विषम परिस्थिति में भी फोटोशूट कर लोगों को देश-दुनिया की धरोहर और परिस्थिति से रूबरू कराते हैं। इस मौके पर कई जगहों पर फोटोग्राफी प्रदर्शन किया जाता है, जिनमें फोटोग्राफी के इतिहास को तस्वीरों में प्रदर्शित किया जाता है। इस दिन लोग पसंदीदा जगह पर जाकर फोटोशूट करते हैं। अगर आप भी वर्ल्ड फोटोग्राफी डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन जगहों की जरूर सैर करें। इन जगहों पर फोटोशूट कर तस्वीरों को यादगार बना सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

माणा गांव
उत्तराखंड में कई दर्शनीय धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक स्थान माणा गांव है, जो भारतीय सीमा की अंतिम छोर पर स्थित है। इसके आगे चीन की सीमा है। स्थानीय लोगों की मानें तो माणा गांव से चीन की दूरी महज 26 किलोमीटर है। अगर आप माणा गांव के आसपास रहते हैं, तो वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर भारत-चीन सीमा पर बेस्ट फोटोशूट कर सकते हैं।
इंडिया गेट
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक इंडिया गेट का दीदार करने आते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं, तो वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर दिल्ली स्थित इंडिया गेट जा सकते हैं और यादगार फोटोशूट कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली से दूर रहने वाले लोग हॉलिडे वेकेशन पर इंडिया गेट की सैर कर सकते हैं।
लाल किला
अंग्रेजी में लाल किला को रेड फोर्ट को कहा जाता है। मुगलकाल में निर्मित यह किला आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजंहा ने करवाया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में ध्वजारोहण किया जाता है। आप फोटोशूट के लिए लाल किला भी जा सकते हैं।
कुतुबमीनार
दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार का निर्माण सल्तनत काल में हुआ है। काफी संख्या में लोग कुतुबमीनार देखने आते हैं। यह कुतुबमीनार के आसपास कई लॉन है, जो फोटोग्राफरों के लिए बेस्ट स्पॉट हैं। आप इन जगहों पर बेहतरीन फोटोशूट कर सकते हैं। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में कुतुबमीनार स्पष्ट नजर आएगा।
जोधपुर, राजस्थान
राजस्थान का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षर में लिखा है। इस राज्य में कई पर्यटन स्थल हैं, जो देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी पॉपुलर है। इनमें एक स्थान जोधपुर है। जोधपुर को ब्लू सिटी को कहकर भी पुकारा जाता है। देश और विदेश से काफी संख्या में पर्यटक जोधपुर आते हैं। यहां से आप मेहरानगढ़ किले के साथ ब्लू सिटी की सेल्फी ले सकते हैं। जब कभी अवसर मिले, फोटोशूट के लिए एक बार जोधपुर जरूर जाएं।
Tags: