शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सफलता के पीछे है महिला का हाथ, जानें विनीता सिंह की सक्सेज स्टोरी

आज के समय में शुगर कॉस्मेटिक के लाखों प्रोडक्ट बिकते है।

Update: 2022-07-16 09:24 GMT

आने वाले 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन की शुरुआत महिलाओं को सशक्त करने और प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल किया है। आज हम इस लेख में आपको उस महिला के बारे में बताएंगे जिनके प्रोडक्ट हर महिला के बीच पॉपुलर है। इस आर्टिकल में हम आपको शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और को फाउंडर विनीता सिंह की जर्नी और सक्सेज स्टोरी के बारे में बताएंगे। उनकी जर्नी लाखों महिलाओं के लिए मिशाल है।

कौन है विनीता सिंह
विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड की सीईओ और को-फाउंडर हैं। शुगर ब्रांड अपनी लिपस्टिक के लिए महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इन दिनों वह पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में नजर आ रही है।
बिजनेस के लिए ठुकरा दिया ऑफर
विनीता ने 23 की उम्र में एक करोड़ रुपए का ऑफर ठुकरा दिया था। वह उस समय अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहती है जिसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपए ठुकरा दिए थे। यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क था क्योंकि उनको इन्वेस्टमेंट बैंक से एक करोड़ का ऑफर मिला था। उनके दोस्त और पिता उन्हें जॉब ऑफर करने के लिए काफी दबाव दे रहे थे। इसलिए उनके लिए यह फैसला लेना बहुत ही रिस्की था। उनको पता था कि वह अपने जीवन का सबसे बड़ा रिस्क ले रही है लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला बल्कि अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।
कैसे शुरू हुई शुगर कॉस्मेटिक
विनीता सिंह ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ साल 2012 शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की थी। साल 2019- 2020 में उनके ब्रांड ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। शुगर कॉस्मेटिक उस समय बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा था। आज के समय में शुगर कॉस्मेटिक के लाखों प्रोडक्ट बिकते है।


Tags:    

Similar News

-->