महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं... बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर

Update: 2026-05-02 13:45 GMT
Delhi दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मुद्दों को लेकर मुखर रहती हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर की जा रही बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स के नकारात्मक कमेंट्स का जवाब सख्त अंदाज में दिया। स्वरा ने कहा कि महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सुंदर दिखना या ग्लैमर नहीं है। स्वरा ने हाल ही में अपनी साल 2018 की पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने उनके वजन को लेकर तंज कसे। स्वरा ने इस पर पलटवार करते हुए 2018 वाली तस्वीर और अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए हालिया फोटो का कोलाज पोस्ट किया।
अपनी पोस्ट में स्वरा ने लिखा, “यह मुद्दा है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात रखूंगी। बच्चे को जन्म देने के बाद मेरे शरीर में जो बदलाव आए हैं और मैंने अजनबियों की समय-सीमा के अनुसार वजन कम न करने का फैसला किया है, इसके लिए मुझे बहुत गुस्सा और नाराजगी झेलनी पड़ी है।”
स्वरा ने आगे कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद ‘वापस पहले जैसी’ बनने की कोशिश करना क्रूरता है। उन्होंने लिखा, “एक बार जब आप मां बन जाती हैं तो जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। पुराने पतले शरीर को आदर्श मानकर खुद पर दबाव डालना गलत है। हमारे शरीर ने एक पूरा इंसान पाला है, उसे जन्म दिया है और दूध पिलाया है। इसमें बदलाव आना स्वाभाविक है और यह बिल्कुल ठीक है।”
अभिनेत्री ने कहा कि उनका अभिनय कौशल उनके वजन या पारंपरिक सुंदरता के मानकों से जुड़ा नहीं है। अभिनेत्री ने महिलाओं पर लगातार सुंदर और फिट दिखने के दबाव की भी आलोचना की। उन्होंने साफ कहा, “महिलाओं के शरीर को सेक्सुअलाइज करने और ग्लैमर के लिए इस्तेमाल करने का सिलसिला बंद होना चाहिए। यह किसी का काम नहीं है कि वह दूसरों के शरीर पर कमेंट करे। महिलाएं अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के हकदार हैं। फिटनेस और सेहत जरूरी है लेकिन बॉडी शेमिंग बिल्कुल गलत है।”सेंट किट्स एंड नेविस के विदेश मंत्री डेन्ज़िल डगलस सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस संबंध में ट्वीट किया कि डगलस के दौरे के दौरान भारत में सेंट किट्स एंड नेविस के हाई कमीशन का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह उद्घाटन द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती देने और राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विदेश मंत्री डेन्ज़िल डगलस के दौरे में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई द्विपक्षीय बैठकें होने की संभावना है। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, शिक्षा, पर्यटन और वैश्विक मंचों पर सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।
MEA के प्रवक्ता ने बताया कि यह दौरा सेंट किट्स एंड नेविस और भारत के बीच पहले से मौजूद कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा देने में मदद करेगा। यह पहल खासकर छोटे द्वीपीय देशों के साथ भारत के समग्र विदेशी नीति दृष्टिकोण के अनुरूप है।
डगलस के दौरे का स्वागत भारतीय उच्च स्तरीय अधिकारियों और कूटनीतिक समुदाय ने किया। यह दौरा दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News