Women Health: इन 5 हेल्दी फूड को डाइट में करें शामिल, 40 की उम्र के बाद आपको रखेंगे हेल्दी

उम्र बढ़ने का असर बॉडी और स्किन दोनों पर दिखता है,

Update: 2022-03-23 05:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उम्र बढ़ने का असर बॉडी और स्किन दोनों पर दिखता है, लेकिन जिन लोगों का लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें बेहतर होती है वो उम्र बढ़ने के बाद भी जवान दिखते हैं। खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट हमें उम्र से पहले बूढ़ा बना देती हैं। उम्र बढ़ने के साथ बॉडी को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है खास कर महिलाओं को ज्यादा बेहतर डाइट की जरूरत होती है।

न्यूट्रीएक्टिवेनिया की संस्थापक और पोषण विशेषज्ञ, वेलनेस कोच और प्रमाणित मधुमेह शिक्षक अवनी कौल ने कहा है कि हर महिला की जिंदगी में उम्र का चालीस साल एक मील का पत्थर होता है। उम्र के इस पड़ाव के बाद महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतें और मेटाबॉलिज्म दर बदलने लगती है।
इस उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी तेजी से प्रभावित होती है। इसलिए उम्र के इस पड़ाव में हर महिला को यह सलाह दी जाती है कि वो 40 साल के बाद भी हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान दें। 40 साल की उम्र में महिलाएं हेल्दी रहने और प्रजनन क्षमता को बनाएं रखने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करें। आइए जानते हैं कि कौन से फूड है जो महिलाओं को उम्र बढ़ने के बाद भी हेल्दी रखते हैं।
ग्रीन टी का सेवन करें:
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। ग्रीन टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स स्किन पर एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं, साथ ही प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाव करते हैं।
सेब जरूर खाएं: 40 के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों को अपनी डाइट में मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। फलों में सेब सबसे अच्छे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फ्रूट है जो फ्लेवोनोइड्स और फाइबर से भरपूर होता हैं। ये शरीर की सूजन को कंट्रोल रखता है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करता है। सेब खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानि एलडीएल को कम किया जा सकता है और इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार किया जा सकता हैं।
प्रोटीन रिच फूड्स का करें सेवन: 40 से 50 की उम्र में हर महिला को अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, ताकि उम्र बढ़ने पर मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। विशेषज्ञ के मुताबकि 40 के बाद पर्याप्त दैनिक प्रोटीन का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है।
जंक फूड का सेवन सीमित करें: उम्र बढ़ने पर महिलाएं जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन सीमित करें। 40 के बाद जब शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है, फास्ट, प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन कम करना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।
मेथी दाना और दालचीनी का सेवन करें: उम्र बढ़ने के बाद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए दो मसाले बेहद असरदार है। मेथी दाना और दालचीनी ऐसे मसाले हैं जो तेजी से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इन दोनों मसालों का इस्तेमाल आप खाने में कर सकते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर केक और पैनकेक का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये दोनों मसाले तेजी से वजन को कंट्रोल रखते हैं साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं।


Tags:    

Similar News

-->