Onion Cheese Sandwich के लिए हमेशा कहेगा हां

Update: 2025-03-03 12:20 GMT
Onion Cheese Sandwich रेसिपी : आप नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो एक आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी है ओनियन चीज सैंडविच की। आप एक बार इस सैंडविच को खाएंगे तो इस पर फिदा हो जाएंगे। खाने में ये लाजवाब है। जो भी एक बार इसे चख लेगा वो आगे इसके लिए कभी ना नहीं कह पाएगा। वह यही कहेगा कि उसे ब्रेकफास्ट में यही चाहिए। इसे चाय की चुस्की लेते हुए खाएं या कैचअप के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इसके साथ आप चटनी भी खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत सरल है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो इस बार जरूर आजमाकर देखें।
सामग्री (Ingredients)
1 प्याज
4 चीज स्लाइस
4 ब्रेड स्लाइस
नमक
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
घी या बटर
विधि (Recipe)
- ओनियन चीज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ घी या बटर लगाएं। उसके ऊपर प्याज रखें।
- अब इस पर चीज स्लाइट या ग्रेट किया हुआ चीज रखें। अब इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें।
- इसे बनाने के लिए आप तवे, ग्रिलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यहां हम आपको तवे पर सैंडविच बनाने की विधि बता रहे हैं।
- दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। सैंडविच को बटर लगाकर दोनों तरफ से सेक लें।
- कुछ देर में तैयार हो जाएगा ओनियन चीज सैंडविच। इसे कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News