White berries : सफेद रंग के जामुन भी हैं मशहूर, करे ट्राई

Update: 2024-06-19 08:34 GMT
White berries   : आप सभी ने जामुन का फल तो खाया ही होगा, बारिश के बाद जामुन का यह बैंगनी फल पककर तैयार हो जाता है। गर्मियों के अंत और बारिश की शुरुआत में मिलने वाला यह फल बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर इस फल का रंग गुलाबी, बैंगनी और काला होता है, लेकिन इस फल की एक किस्म सफेद रंग की भी होती है। सफेद जामुन का स्वाद खट्टा-मीठा और हल्का मीठा होता है, जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
जब भी कोई जामुन का नाम लेता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में एक गहरे बैंगनी, खट्टे-मीठे स्वाद वाले गोलाकार फल की छवि आती है। आपको बता दें कि इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सफेद जामुन एक कम ज्ञात ग्रीष्मकालीन फल है जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि जामुन केवल बैंगनी रंग के होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जामुन बैंगनी रंग के अलावा सफेद रंग में भी उपलब्ध होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
सफेद जामुन के बारे में कम ही लोग जानते हैं, कई लोग ऐसे भी हैं जो इसका नाम पहली बार सुन रहे हैं। सफेद जामुन को वैक्स एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। सफेद जामुन का यह फल जामुन की एक ऐसी किस्म है, जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह बैंगनी के बजाय सफेद रंग का है। इसके स्वाद की बात करें तो यह काले जामुन की तरह खट्टा और मीठा होता है। यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसके कई फायदे होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->