कब है करवा चौथ व्रत? जानें तिथि, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति के दीर्घायु होने और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं. इस बार 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा.

Update: 2022-06-04 09:58 GMT


Karwa Chauth Vrat 2022 Date: सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति के दीर्घायु होने और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं. इस बार करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा.

Karwa Chauth Vrat 2022 Date, Puja Vidhi: सुहागिन महिलाओं द्वारा किये जाने वाले व्रतों में करवा चौथ व्रत का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है. पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन सुखमय होने और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और चौथ माता की पूजा करती है. रात में चंद्र दर्शन और अर्घ्य दान करने के बाद व्रत का पारण करती हैं.

हिंदी पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार यह व्रत 13 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को रखा जाएगा. ज्योतिषविदों के अनुसार चतुर्थी तिथि में चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त 13 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है. इसलिए इस दिन ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा.

करवाचौथ व्रत 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Vrat 2022 Tithi Shubh Muhurt)

हिंदी पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर, 2022 को प्रातः काल 01 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि 14 अक्टूबर, 2022 को प्रातः काल 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. करवा चौथ व्रत पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर को शाम 5:46 बजे से 6:50 बजे तक है. महिलाओं को पूजा के लिए इस बार करीब 1 घंटे का समय मिलेगा.

Tags:    

Similar News

-->