Surma क्या होता है? जानें काजल और सुरमा में क्या अंतर

Update: 2024-08-28 13:25 GMT
 Lifetyle.लाइफस्टाइल: काजल और सुरमा दोनों ही आंखों की खूबसूरती बढ़ाने वाली चीज है। ये दोनों ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आते हैं और आपके आंखों में भरकर, आंखों को निखारने और इनके कोनों को तीखा करने में मदद करते हैं। इन दोनों का ही इस्तेमाल आंखों को बड़ा और भारी दिखाने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन, अगर हम आपसे पूछें कि इन दोनों में क्या फर्क है तो क्या आप बता पाएंगे। नहीं तो आपका यहां से जानना चाहिए कि सुरमा क्या है (surma kya hota hai), इसे कैसे लगाया जाता है और इसे लगाने का तरीका।
सुरमा क्या होता है-What is Surma?
सुरमा आंखों के लिए इस्तेमाल होने वाला पाउडर जैसा पदार्थ है। सुरमा कोहिनूर नाम के पत्थर से तैयार किया जाता है और आमतौर पर ये काले रंग का होता है। इसके अलावा सुरमा सफेद रंग का भी होता है। सुरमे का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। ये आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आंखों की कई समस्याओं के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। जैसे एक सुरमा होता है सुरमा नूरऐन जो कि कमजोर नजर वालों के लिए अच्छा होता है। इसी तरह मायोपिया और मोतियाबिंद के लिए भी सुरमा होता है।
खूबसूरती बढ़ाने वाला सुरमा है गुलाब खास
सुरमा गुलाब खास (gulab khas surma), आंखों की खूबसूरती बढ़ाने वाला सुरमा है। इसे हर उम्र के लोग लगा सकते हैं और काजल के साथ या इसकी तरह जो सुरमा इस्तेमाल होता है ये वही है। इसमें गुलाब का अर्क होता है और ये आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।
काजल और सुरमा में क्या अंतर है-Difference between Kajal and Surma
सूरमा पाउडर के रूप में उपलब्ध है और उपयोग किया जाता है, जबकि काजल नम या तरल रूप में उपयोग किया जाता है। सूरमा को केवल आंखों में लगाया जाता है और इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता रहा है। पर काजल मेकअप लुक के लिए अलग-अलग डिजाइन बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। इसे पलकों पर भी लगाया जाता है।
सूरमा लगाने के फायदे- Surma for eyes benefits
सूरमा कीटाणुनाशक है और यह आंखों के कोनों में कीचड़ के रूप में जमा कीटाणुओं को साफ करने में मददगार है। यह आंखों की कुछ बीमारियों को रोकने और उनका इलाज करने में मदद कर सकता है। यह आंखों को ठंडा और साफ रखता है। आंखों के लिए सुरमा का उपयोग उन्हें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और धूल को उनमें प्रवेश करने से रोकता है। लेकिन, ध्यान रहे कि अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत है तो सूरमा लगाने से पहले डॉक्टर से बात करें।
Tags:    

Similar News

-->