जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-प्याज और लहसून हर भारतीय घर में पाया जाता है, ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि हमारे सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है. लेकिन अक्सर आपने देखा होगा की लोग इनके छिलकों को फेंक देते है क्योंकि उन्हें पता नहीं रहता है की ये बेहद फायदेमंद होता है.

प्याज और लहसुन के छिलके के 3 फायदे प्याज और लहसुन के छिलके काफी काम आते हैं, जैसे बालों की खूबसूरती बढ़ाना, खाने में स्वाद लाना आदि. ऐसे में इसे अपनी लाइफस्टाइल में इसे जोड़ लेना बेहद ही फायदेमंद होगा. तो आज
हम आपको बताएंगें की कैसे प्याज और लहसून के छिलके हमारे लिए किस तरह लाभकारी होते है.
1. बालों के लिए
प्याज हमारे बालों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, इसमें पाए जाने वाला सल्फर हमारे बालों में ग्लो के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी करता है. ऐसे में प्याज के छिलके में पानी में उबाल कर पानी को ठंडा कर ले और इसे बालों में शैम्पू के बाद इस पानी से धोने से बालों के लिए लाभ मिलता है.
2. खाने में स्वाद के लिए
खाने में लहसुन का उपयोग करने से भोजन में स्वाद बढ़ जाता है किसी भी खाने में प्याज, लहसून डाला जाए तो भोजन स्वादिष्ट बनता है. प्याज-लहसून को छिलके सहित भूनकर इसका पाउडर बना लें, इस पाउडर को आप खाना बनाते वक्त डाल सकते है साथ ही आप उसका उपयोग सलाद में भी डाल कर इस्तेमाल कर सकते है.
3. खुजली में कारगर
पैरों के बीच में खुजली होने से काफी दिक्कत होती है. ऐसे में आप प्याज-लहसून का उपयोग कर सकते है. आप प्याज और लहसून को छिलके सहित पानी में डाल कर उबाल लें और उसी पानी में अपने पैरों को डाल कर रखें, ऐसा करने से आपको थोड़े देर में ही राहत मिलेगी और खुजली से भी छुटकारा मिलेगा.




Tags: