मानसून के दिनों में अपने त्वचा की रंगत को और ज्यादा निखारने के उपाय

Update: 2024-06-26 08:01 GMT

त्वचा की रंगत को और ज्यादा निखारने के उपाय :- Ways to improve skin tone

मानसून के सीजन में हमें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कील और मुहांसे त्वचा की रंगत को कम कर देते हैं। चेहरे पर अनेकों दाग धब्बे निकल आते हैं। इस कारण हमारी खूबसूरती कम हो जाती है।
इनसे छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति कई उपायों को अपनाता है। उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता Even after that there is no improvement in the सिचुएशन 
जानकारी के अभाव में हम कई मर्तबा चेहरे पर निखार पाने के लिए गलत किस्म के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
इससे त्वचा पर और भी ज्यादा दाग धब्बे आ जाते हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आगे बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। इनको अपनाने के बाद आपका चेहरा साफ चमकदार और ग्लोइंग दिखने लगेगा। इसके अलावा आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक सुंदरता भी नजर आएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, त्वचा के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में -

दही और चंदन का फेस मास्क Curd and sandalwood face mask
अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको चंदन और दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको आप चंदन और दही के मिश्रण से बना सकते हैं। ये आपके चेहरे के पोर्स को अच्छे से साफ करता है। इससे चेहरा भी मॉइश्चराइज होता है। इस फेस मास्क के प्रयोग से मुहांसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। नीम का फेस पैक
नीम के भीतर कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसके प्रयोग से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। नीम के अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो कि स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके उपयोग से त्वचा से मुहांसे और दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं।


Tags:    

Similar News

-->