बढ़ाना चाहते है आपकी प्यारी जींस की लाइफ, धोते वक़्त बरते ये सावधानियां

धोते वक़्त बरते ये सावधानियां

Update: 2023-08-27 08:36 GMT
आज के समय में पुरुषों के पहनावे में सबसे ज्यादा जींस ही पसंद की जाती हैं और कई लोग तो ऐसे होते है जो अपनी पसंदीदा जींस को लम्बे समय तक पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में सभी चाहते है कि उनकी जींस लम्बे समय तक चले और उसकी चमक बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए जींस धोते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी प्यारी जींस की लाइफ बढ़ सकती हैं। तो आइये जानते है इन सावधानियों के बारे में।
ठंडा पानी
क्या जींस धोते वक्त आपको हमेशा ये डर बना रहता है कि कहीं आपकी जींस रंग न छोड़ दे? जींस को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए या फिर गुनगुने पानी से। जींस को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। गर्म पानी की वजह से जींस रंग छोड़ सकती है, खासतौर पर गहरे रंग की जींस। गर्म पानी से धोने पर जींस के सिकुड़ने का खतरा भी बना रहता है।
जींस को हमेशा उल्टा करके धोएं
जींस धोते वक्त इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि धोने से पहले ही आप उसे पलट लें। ऊपरी भाग अंदर की ओर आ जाए और अंदर का भाग ऊपर की ओर, इससे जींस के डैमेज होने का खतरा कम हो जाता है।
 वॉशिंग मशीन में धोने के दौरान
अगर आप जींस को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं तो आपकी मशीन जेंटल मोड पर होनी चाहिए। इससे आपकी जींस का रंग फीका नहीं पड़ता है।
 डिटर्जेंट के चयन में भी बरते सावधानी
डिटर्जेंट से जींस कैसे धोएं? हमेशा ही माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लीच या फिर ऐसे डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए जिसमें बहुत अधिक मात्रा में कास्टिक सोडा हो।
जींस पर लिखे इंस्ट्रक्शन का पालन
हर जींस पर साफ-साफ लिखा होता है कि उसे कैसे धोना है और कैसे रखना है। अमूमन लोग इन इंस्ट्रक्शन को पढ़कर भी नजर अंदाज कर देते हैं। कोशिश कीजिए कि आप इन सारे इंस्ट्रक्शन्स का पालन करें।
 जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना
जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो। वरना आपकी जींस खराब हो सकती है। जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।
Tags:    

Similar News