रोज सुबह उठकर करें जरूरी काम मिलेगी अपार सफलता कभी नहीं होगी धन की कमी

Update: 2023-09-04 05:23 GMT
कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग सुबह सबसे पहले भगवान का नाम लेते हैं। इसलिए प्रतिदिन सुबह उठकर भगवान की पूजा करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार दिन की शुरुआत भगवान की पूजा से करने से पूरे दिन शुभ समाचार मिलते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें सुबह के समय करने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है। ये काम बेहद आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है. ऐसा माना जाता है कि इन उपायों से भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। तो आइए जानते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें सुबह के समय करने से शुभ फल मिलता है...
हिंदू शास्त्रों के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर कुछ देर तक देखते रहें। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करने से पूरा दिन अच्छा गुजरता है। साथ ही पूरे दिन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन को शांति मिलती है।
प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे पितरों का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है। तांबे के जल में कुमकुम और लाल फूल रखें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।ऐसा माना जाता है कि सुबह उठकर स्नान करने के बाद वेद और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप इन धार्मिक पुस्तकों को पढ़ते हैं तो आपको अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे व्यक्ति पूरे दिन शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहता है।
शास्त्रों के अनुसार, रोज सुबह उठकर नियमित रूप से कबूतर, तोता, कौआ और अन्य किसी भी प्रकार के पक्षियों को दाना डालने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस उपाय से कुंडली में अशुभ फल देने वाले ग्रह भी शांत होते हैं। प्रतिदिन सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी कार्य करने की क्षमता विकसित होगी।
Tags:    

Similar News

-->