ऐसे बनाए आम का बहुत ही स्वादिष्ट मीठा अचार

आम का अचार ज्यादातर घरो में खाया जाता है। आम का अचार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में आप एक बार आम का अचार भी ट्राई कर सकते हैं।

Update: 2021-03-09 07:49 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आम का अचार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में आप एक बार आम का अचार भी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपके लिए आम का मीठा अचार बनाने का तरीका लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।  ऐसे बनाएं आम का मीठा आचार  आम का अचार ज्यादातर घरो में खाया जाता है। आम का अचार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में आप एक बार आम का अचार भी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपके लिए आम का मीठा अचार बनाने का तरीका लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।

तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री कच्चा आम (छिला और कसा हुआ) - 3 कप चीनी - 2 कप हल्दी पाउडर - 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच नमक - स्वादानुसार विधि - इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बर्तन में कसा हुआ आम, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर इसे एक घंटे के लिए रखें।
- फिर आम के मिश्रण में से पानी निकलने के बाद इसे एक साफ मलमल के कपड़े में डाल दें।
- फिर इसके बाद आम को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें चीनी मिला दें।
- इसके बाद बर्तन पर साफ और सूखे मलमल का कपड़ा बांधकर इसे ढक दें।
- इसके बाद फिर बर्तन को 5 से 10 दिन के लिए धूप में रख दें।
- शाम होते ही बर्तन को अंदर रख दें और इस पर से कपड़ा हटाकर ढक्कन से ढक दें।
- फिर धूप में रखते समय अचार को साफ और सूखे चमचे से चलाकर फिर से कपड़े से ढक दें।
- जब आम के अचार में चाशनी गाढ़ी और चिपचिपी हो जाए तो इसमें लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर दें।
- आपका आम का मीठा अचार तैयार है। इसे आप कांच के जार में भी स्टोर कर सकते हैं



Tags:    

Similar News

-->