बालों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए करें इस हेयर मास्क का उपयोग

अंडा बालों को लंबा करने, घना बनाने और इनकी चमक बढ़ाने का काम करता है।

Update: 2021-11-21 02:42 GMT
  • जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंडा बालों को लंबा करने, घना बनाने और इनकी चमक बढ़ाने का काम करता है। बालों से जुडी कैसी भी समस्या हो जैसे, बालों का झड़ना, पतला होना या दोमुहा होना, हर समस्या को दूर करने में अंडा बेहतरीन होता है। इसलिए आपको अंडे का हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए। सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग ही आपके बालों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी है। अपने बालों की स्थिति को देखते हुए आप सही तरीके से और अलग विधि से अंडे का उपयोग करें। 
  •                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   पतले बालों को मोटा करने के लिए

    प्लेन अंडा यानी अंडे में बिना कुछ मिलाए भी आप इसे बालों में लगा सकती हैं। क्योंकि यह अपने आपमें ही बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है। आप एक अंडा तोड़कर इसके वाइट और येलो पार्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

  • यदि आपके बाल लंबे हैं तो आप दो से तीन अंडे ले सकती हैं। अंडे की तेज स्मेल से बचने के लिए आप अंडा फेटने के बाद इसमें 3 चम्मच सरसों तेल या फिर 3 चम्मच नींबू का रस मिला सकती हैं। इससे बालों में अंडे की गंध नहीं आएगी और प्लेन एग मास्क की ऐंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भी बढ़ जाएंगी।

बालों को नैचरल कलर देने के लिए

बालों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ने लगा हो या बालों की शाइन कम हो गई हो तो आप अपने बालों में अंडा लगाते समय इसमें दो से तीन चम्मच हिना पाउडर मिला लें। सिर्फ 4 हफ्ते तक इसे लगाने पर आपके बालों शाइन हैरान करेगी। हिना मिक्स करके सप्ताह में एक से दो बार अंडा लगाएं।
  • आप इस विधि से एग और हिना हेयर मास्क भी बना सकती हैं.
  • 2 अंडे फेट लें
  • 2 चम्मच मेहंदी पाउडर डालें
  • 3 चम्मच सरसों का तेल
  • 3 चम्मच नींबू का रस (अगर डैंड्रफ है तो)
  • इन सभी को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें और इसे हेयर मास्क की तरह बालों में लगा लें। फिर 30 से 40 मिनट बाद शैंपू कर लें।
बाल बहुत रूखे और कमजोर हो गए हैं तो अंडे का हेयर मास्क बनाते समय आप इसमें 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं। यह हेयर मास्क खारतौर पर उन महिलाओं के लिए जिनके बाल बहुत ड्राई नेचर के हैं।
  • सप्ताह में एक से दो बार इस हेयर मास्क लगाने पर ही आपके बालों में नमी और सॉफ्टनेस लौट आएगी। यह पैक बालों के डैमेज को दूर करने में मदद करेगा और शाइन भी बढ़ाएगा।

फ्रिजी बालों को स्मूद रखने के लिए

बाल बेजान हो गए हैं और हर समय उलझते रहते हैं तो इस तरह के बालों में पहली ही बार में स्मूद फिनिंग लाने के लिए आप अंडा और केला मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। साथ ही इसमें सरसों तेल जरूर मिक्स करें। इन तीनों चीजों से तैयार हेयर मास्क को 40 से 45 मिनट के लिए बालों में लगाएं।

  • 2 अंडे फेटे हुए
  • 3 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 केला (मैश किया हुआ)
  • 45 मिनट बाद शैंपू कर लें। बहुत अधिक खराब और पतले हो चुके बालों को फिर से स्वस्थ और चमकदार बनाने में यह हेयर मास्क बहुत काम आएगा।


Tags:    

Similar News

-->