बदलते मौसम में सर्दी खांसी से बचाव के लिए इन घरेलू चीजों का करें सेवन

बदलते मौसम में सेहतमंद रहना मुश्किल होता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बदलते मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

Update: 2022-09-05 04:55 GMT

बदलते मौसम में सेहतमंद रहना मुश्किल होता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बदलते मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। जानकारों की मानें तो बदलते मौसम में असामान्य तापमान की वजह से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रहना जरूरी है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर रहती है। वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। सर्दी खांसी लगने पर छींक बहुत आती है। इससे पीड़ित व्यक्ति परेशान हो जाता है। इस परेशानी को दूर करने के किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

अदरक और तुलसी

अदरक और तुलसी के सेवन से सर्दी, खांसी और छींक में जल्द आराम मिलता है। आप अपनी चाय और काढ़ा में अदरक और तुलसी को शामिल कर सकते हैं। इससे गले की खराश और बंद नाक में राहत मिलता है। अदरक के छोटे टूकड़े को मुंह में रखने से भी कोल्ड में फायदा मिलता है।

काली इलायची

जब कभी बदलते मौसम में आपको छींक की समस्या होती है, तो काली इलायची चबाएं। इससे सर्दी, खांसी और जुकाम में भी आराम मिलता है। इसके लिए डॉक्टर भी बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए काली इलायची का सेवन करें।

हल्दी

हल्दी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हल्दी वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए बदलते मौसम में रोजाना हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है। वहीं, इससे ग्लाइसीमिया भी कम रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।

शहद

आप सर्दी, खांसी, जुकाम और छींक से निजात पाने के लिए शहद का सेवन करें। इसके लिए गुनगुने गर्म पानी या चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी, खांसी में बहुत जल्द आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags:    

Similar News

-->