घर पर बने इन फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल, सब्जियों से भर जाएगा गार्डन

सब्जियों से भर जाएगा गार्डन

Update: 2023-08-21 13:44 GMT
पौधों को हरा-भरा बनाने के लिए जरूरी कि आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। खासतौर पर सब्जियों वाले पौधों को खाद की बहुत आवश्यकता होती है। बहुत से लोग मार्केट से बने बनाए फर्टिलाइजर खरीदते हैं, जिनमें केमिकल डले होते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे अपने सब्जियों के पौधों के लिए खाद बना सकते हैं।
पौधों के लिए छिलकों से खाद कैसे बनाएं?
पौधों के लिए आप रसोई में मौजूद अलग-अलग चीजों के छिलकों से खाद बना सकते हैं। केले, संतरे और प्याज आदि के छिलको को पानी में 7 से 8 घंठे तक डालकर रखें। अब पानी में से छिलके निकाल दें और पानी को किसी बोतल में स्टोर करके रख दें। अब हफ्ते में 2 से 3 बार इस पानी को पौधों में डालें।
पौधों के लिए सरसों की खली से बनाएं खाद
सरसों की खली को भी फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 कप सरसों की खली को बारीक-बारीक तोड़ना है। अब आपको 1/2 लीटर पानी में सरसों की खली डालनी है और 1 घंटे के लिए रख देना। अब पानी को अलग कर दीजिए और उसे पौधों में डालें।
चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं
चाय पत्ती से भी पौधों के लिए खाद बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास पानी में चाय पत्ती डालनी है और उसे उबालना है। अब पानी को 1 हफ्ते में 1 बार पौधे में जरूर डालें।
सब्जियों के पौधों के लिए इनो से बनाएं खाद
पानी में इनो मिलकर भी पौधों के लिए खाद बनाई जा सकती है। आपको बस पौधों के कीड़े वाले हिस्से पर इनो का छिड़काव करना है। आप चाहें तो इनो को पानी में मिलकर लिक्विड खाद भी तैयार कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News