ट्राई करें सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें घर पर बनाने की आसान विधि

Update: 2022-06-17 12:46 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सरसों का साग और मक्के की रोटी फेमस पंजाबी डिश है। सर्दियों के मौसम में लोग इस स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान को बड़े चाव से खाते हैं। साग को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अगर आपने अबतक ये कॉम्बिनेशन ट्राई नहीं किया है तो जरूर करिए। आइए जानते हैं इसे बनाने का बेस्ट तरीका।

सरसों का साग बनाने की विधि
सामग्री
कटा हुआ सरसों का साग (500 ग्राम)
पालक (150 ग्राम)
बथुआ (100 ग्राम)
प्याज (1 बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च साबुत (2-3)
लहसुन 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
अदरक (एक टुकड़ा बारीक कटा हुआ)
जीरा (जीरा– 1/2 छोटा चम्मच)
सरसों का तेल (02 बड़े चम्मच)
बटर या घी (02 बड़े चम्मच)
मक्के का आटा (1/4 कप)
धनिया पाउडर ( 1/4 छोटा चम्मच)
लाल मिर्च पाउडर ( 1/4 छोटा चम्मच)
बनाने की विधि
सरसों, पालक और बथुआ को अच्छी तरह से साफ करके धुल लें।
इसके बाद इन्हें मोटा-मोटा काट लें और कुकर में एक कप पानी के साथ एक सीटी आने तक उबाल लें।
आप चाहें तो इसे कुकर में ही घोंट लें या मिक्सी में बारीक पीस लें।
एक पैन में तेल डालकर गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा डालें।
इसके बाद साबुत लाल मिर्च डालें और साथ ही प्याज भी डाल दें।
प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और फिर इसमें लहसुन और अदरक डाल दें।
अच्छे से पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर भूनें।
फिर साग का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर पानी सूख जाने तक पकाएं।
अंत में मक्के का आटा डालें। फिर थोड़ी देर पकाकर गैस बंद कर दें। इसमें पसंद के हिसाब से बटर या घी डाल सकते हैं।
तैयार है आपका पंजाबी स्टाइल सरसों का साग।


Tags:    

Similar News

-->