लाइफ स्टाइल : चाय की चुस्की के साथ नाश्ते में कुछ खास मिल जाए तो दिन बन जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए 'मंगलुरु बोंडा' बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप एक बेहतरीन स्नैक बना सकते हैं और इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
आवश्यक सामग्री:
- एक बड़ा कटोरा दही
- एक छोटा कटोरा
आटा - एक छोटी कटोरी चावल का आटा
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- एक इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- एक छोटा चम्मच साबुत जीरा
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- एक चुटकी बेकिंग पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बाउल में तेल, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को छोड़कर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही मिश्रण में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह फेंट लें.
- अब मिश्रण की गोलियां बनाकर तेल में डालें.
- सभी बॉल्स को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से तल लें और आंच बंद कर दें.
- मंगलुरु बोंडा तैयार है. हरी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
Tags: