होली में ट्राई करें 6 Bollywood आई मेकअप लुक

होली बस अब कुछ ही दिन दूर रह गई है, इसलिए इस मौके के लिए आपका मेकअप भी इस त्योहार की तरह मज़ेदार और मस्ती से भरा होना चाहिए

Update: 2021-03-26 08:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली बस अब कुछ ही दिन दूर रह गई है, इसलिए इस मौके के लिए आपका मेकअप भी इस त्योहार की तरह मज़ेदार और मस्ती से भरा होना चाहिए। इस बार हम भी बॉलीवुड डीवाज़ से इम्प्रेस होकर अपने लुक को ज़्यादा भड़कीला, क्रिएटिव और वाइब्रेंट करने की सोच रहे हैं। इसलिए अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो होली पर अपने लुक को लेकर परेशान हैं, तो इन बी-टाउन सिलेब्ज़ से टिप्स ले सकते हैं।

इस होली ट्राई करें सेलेब्ज़ जैसा मेकअप लुक
1. डुअल-टोन
होली रंगों का त्योहार होता है, तो मेकअप के लिए एक ही रंग पर क्यों फोकस करना, जब आप कई तरह के एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं। अपने लुक को स्टाइलिश और फेस्टिव बनाने के लिए दिशा पाटनी से टिप्स लें।
2. पिंक आइलिड्स
होली गुलाबी रंग के बिना कुछ अधूरी ही होती है। आप आई मेकअप के लिए ब्राइट गुलाबी रंग भी चुन सकती हैं। आंखों के अंदर वाले कोर्नर को एक अलग तरह के रंग से उभार सकती हैं। ये भड़कीला रंग आपके होली के लुक को मज़ेदार बना देगा।
3. नियॉन आईज़
अगर आपको लगता है कि नियॉन सिर्फ रैम्प के लिए ही बना है, तो आप ग़लत हैं, ये रंग होली के लिए परफेक्ट है। इस होली पर सबसे अलग दिखने के लिए अपने लुक वाइब्रेंट रखें। आप इस लुक के लिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से टिप्स ले सकती हैं।
4. युनकॉर्न
होली के त्योहार पर सभी लोगों को अपने लुक के साथ एक्सपेरीमेंट करना चाहिए। इसके लिए आप सोनम कपूर से प्रेरणा ले सकते हैं। सोनम ने हल्के नीले, पर्पल, पीले और गुलाबी रंग से अपनी आंखों को हाइलाइट किया है।
5. नीली-नीली आंखें
नीला रंग एक बार फिर फैशन ट्रेंड में छा रहा है। हमें भी ये रंग बेहद पसंद है और इसमें कई तरह के शेड भी आते हैं, जिनकी मदद से आप नए-नए लुक आज़मा सकती हैं।
6. शिमरी आईज़
अगर भड़कीले रंग आपकी पसंद नहीं हैं, तो आप मैटेलिक या न्यूट्रल शेड्स इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिट्री आंखों के साथ ड्रमैटिक मस्कारा और आइलाइनर भी लगाएं


Tags:    

Similar News

-->