Trip Planning: आध्यात्म के साथ लेना चाहते हैं घूमने का मजा करें इन जगहों के ट्रिप की प्लानिंग

Update: 2024-06-15 13:50 GMT
Lifestyle:घूमना सभी पसंद करते हैं जो कि मानसिक तनाव को कम करने का एक जरिया भी हैं। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ से आराम पाने के लिए लोग छुट्टियां लेकर घूमने जाना पसंद करते हैं। कभी दोस्तों के साथ तो कभी परिवार संग या फिर अकेले ही। घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाना चाहिए जो प्रकृति से निकटता देने के साथ ही आध्यात्म का भी प्रभाव डालें। ऐसी जगहों पर घूमना मन को शांत करने के साथ ही दिल को भी खुश करता हैं। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आध्यात्म के साथ ही घूमने का भी पूरा मजा देगी। आइये जानते है इन जगहों के बारे में...
पुष्कर
आप अपने घरवालों को राजस्थान में स्थित पुष्कर लेकर जा सकते हैं। You can take it to Pushkar located in Rajasthan यहां आपको भारत के एकमात्र मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। वहीं, यहां वराह घाट पर होने वाली शाम की आरती आपका मन मोह लेगी। यहां आपको 500 से ज्यादा मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां आप रत्नागिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर भी जा सकते हैं। साथ ही यहां कुदरत के कई अनोखे नाजरे भी आप देख सकते हैं। आप आप कालाबेलिया नाच, हॉट एयर बलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।
केरल
अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए फेमस केरल अब कई फेमस आयुर्वेदिक केंद्र बनते जा रहा है। यहां कि थकानमुक्त मसाज का अनुभव पाने लिए सैलानी दुनिया भर से आते हैं। जी हां पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ यहां मसाज का भरपूर आनंद लेते हैं। दिन प्रतिदिन केरल में आध्यात्मिक, यौगिक और आयुर्वेदिक केंद्र खुलते जा रहे हैं। आयुर्वेदिक पर्यटन के मामले में केरल का कोवलम एक शानदार गंतव्य बनकर उभरा है। यहां सैलानियों के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रोगियों की भी सख्या बढ़ी है। यहां स्पेशल मसाज के लिए पारंपरिक पद्धतियों के साथ दुर्लभ हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी तन और मन को दुरूस्त रखना चाहती हैं तो एक बार केरल जरूर जाएं।
ऋषिकेश
बात जब अध्यात्म और घूमने की आती है, तो सबसे पहला नाम ऋषिकेश का आता है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित ये जगह काफी मशहूर है। यहां काफी दूर-दराज से लोग हर हफ्ते अपने छुट्टियों में पहुंचते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर से लेकर घूमने की कई जगह मिल जाएंगी। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, बंजी जपिंग और क्लिफ डाईविंग कर सकते हैं। ये जगह शांति के लिए भी जानी जाती है। काम की थकान के बीच आप यहां अपने घरवालों संग सुकून के पल भी बिता सकते हैं।
वाराणसी
उत्तर भारत के वाराणसी को दुनिया भर के सबसे पवित्र जगहों में से एक माना जाता है। यहां हर साल लाखों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। वाराणसी का मुख्य आकर्षण यहां स्थित 84 गंगा घाट हैं। यहां के हर घाट की अपनी अनूठी पौराणिक-धार्मिक विशेषता है। अस्सी, दशाश्वमेध, मणिकर्णिका, आदिकेशव, पंचगंगा ये काशी के सबसे प्रसिद्ध धाट हैं, जिन्हें पंचतीर्थ भी कहा जाता है। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए यहां के गंगा घाट आदर्श माने जाते हैं। सूर्यास्त-सूर्योदय के दृश्य यहां के सबसे मनोरम होते हैं। अस्सी घाट की शाम की गंगा आरती विश्व विख्यात है।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये मुंबई से लगभग 250 किलोमटर दूर है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, झरने देख सकते हैं, प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं। इसके अलावा यहां राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। जहां आपको रोमांच और अध्यात्म दोनों मिल जाएंगे। यहां आप विल्सन पॉइंट से सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। यहां आप महाबलेश्वर शिव मंदिर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आपको आनंद मिल सकता है।
हंपी
हंपी भी घरवालों के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। अगर आप शांति वाली जगह पसंद करते हैं, तो फिर हंपी उनमें से एक जगह है। यहां तुन्गभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में आपको दूर-दूर तक पहाड़ियां दिखेंगी। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप सनापुर झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां आप विरूपाक्ष मंदिर, रॉक क्लाइंबिंग, हाथियों का तबेला और क्लिफ जपिंग भी जा सकते हैं।
हरिद्वार
यह एक प्राचीन नगर हैं जिसे भगवान के यहां जाने का रास्ता कहा जाता है। यह काफी पुराना शहर है। यह स्थान हिमालय की छोटी पर्वत श्रृंखला में बसा हुआ है। जहां कई हिंदू तीर्थयात्री आते हैं और पवित्र गंगा नदी के जल में स्नान करते हैं। आध्यात्म के मामले में देवनगरी हरिद्वार किसी से कम नहीं। जैसा की नाम से ज्ञात है हरि का द्वार - हरिद्वार। यह नगरी अपनी आध्यात्मिक और धार्मिक क्रियाओं के लिए जानी जाती है। यहां आपको बहुत सारे मंदिर और आश्रम दिख जाएंगे। साथ ही यहां कई पवित्र गंगा घाट भी मौजूद हैं। 'हर की पौड़ी' हरिद्वार का सबसे पवित्र गंगा धाट माना जाता है। जहां कुछ देर बैठकर आप तन और मन की सारी थकान मिटा सकती हैं। इसके अलावा भारत माता मंदिर, शांतिकुंज आदि यहां के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थान हैं, जहां आप मानसिक और आत्मिक शांति का अनोखा अनुभव ले सकती हैं।
Tags:    

Similar News