दांतों को मजबूती देने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

Update: 2023-08-25 13:11 GMT
दांतों का हेल्दी और मजबूत रहना बहुत जरूरी है। अगर आपके दांत कमजोर या पीले होते हैं, तो इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। ओरल हेल्थ के लिए सिर्फ ब्रशिंग ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए और भी कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। दांत सही से साफ न होने पर दांत कमजोर होने लगते हैं। साथ ही इससे पायरिया जैसी कई बीमारियां भी हो सकती हैं। इसका असर डाइजेशन पर भी होता है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जो आपके दांतों को मजबूती दे सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर मानवी श्रीवास्तव, डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट, NIIMS हॉस्पिटल, जानकारी दे रही हैं।
दांतों को ब्रशिंग और फ्लॉसिंग करना
दांतों को हेल्दी,मजबूत और बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें। सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें जिससे मसूड़े डैमेज न हो। इसके अलावा फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें ये दांताों के इनेमल को प्रोटेक्ट करता है। ब्रशिंग के साथ, फ्लॉसिंग भी जरूरी है। यह दातों के बीच जमे प्लाक और खाने के पार्टिकल्स को निकालने में मदद करती है। इसलिए हल्के हाथों से फ्लॉसिंग जरूर करें।
दांतों से न खोलें बॉटल्स
कई बार लोग दांतों से फूड पैकेट्स, बोतल या सोडा केन्स खोलते हैं। लेकिन इससे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप स्पोर्ट्स प्लेयर हैं, तो किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए माउथ गार्ड पहनना न भूलें। इसके अलावा अधिक मीठी चीजों (अधिक मीठे का आंतों पर असर) और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को न पिएं।
पानी अधिक पिएं
दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए पानी भी सही मात्रा में पीना जरूरी है। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया पेट में पहुंचते हैं। अच्छे बैक्टीरिया आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा सही मात्रा में पानी पीने से कैविटीज, मुंह की दुर्गंध और ड्राईनेस से बचाव होता है।
कैल्शियम रिच डाइट लें
दांतों की सेहत के लिए कैल्शियम रिच डाइट जरूरी है। बैलेंस डाइट लें। डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें कैल्शियम अधिक होता है। दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, चीज, फल और सब्जियों को जरूर खाएं। स्मोकिंग और तंबाकू से दूर रहें। अधिक मीठी चीजें न खाएं। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसे अवॉइड न करें, बल्कि डेंटिस्ट को दिखाएं।
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->