बढ़ानी है घर की खूबसूरती तो फर्श के लिए करें सही टाइल्स का चयन, ये डिजाइन हैं चलन में

चयन, ये डिजाइन हैं चलन में

Update: 2023-08-09 11:21 GMT
आपके नए घर में सब कुछ अच्छा है तो फिर रसोई के निर्माण में कोई समझौता आप कैसे कर सकती हैं। यहां सामग्री गिरती और बिखरती है, बर्तन गिरते हैं, धुले बर्तनों से पानी टपकता है, डिटर्जेंट बिखर जाता है। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। इनसे बचने के लिए रसोई के फर्श की डिजाइन का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में कुछ पैटर्न और डिजाइन को जानना आपके लिए भी जरूरी है। किचन किसी भी घर का दिल होता है, फिर इस का फर्श भी साधारण क्यों रहे। विशेषज्ञों ने ऐसे कई पैटर्न और डिजाइन बताए हैं, जो आपकी रसोई के फर्श को खूबसूरत बना देंगे।
किचन में टेराकोटा फर्श एक उत्तम विचार है। यह मजबूत और लंबे समय तक साथ निभाने वाला फर्श है। आप पारंपरिक चौकोर डिजाइन लगाकर किचन को क्लासिक लुक दे सकती हैं। यह पूरी तरह प्राकृतिक होता है। इसके लगाने से किचन में आराम और गर्माहट का अहसास बना रहता है।
इसके अंतर्गत सिरेमिक टाइल्स सबसे अच्छा काम करती हैं। ये मिट्टी से बनी होती हैं। सख्त दिखने वाली सतह बनाने के लिए सिरेमिक टाइल्स चमकीली बनाई जाती हैं। ये नरम होती हैं, इसलिए इन्हें लगाना आसान होता है। ये टाइल्स बहुत चमकदार होती हैं, इसलिए इन पर पानी अगर गिर भी गया तो ठहरता नहीं है। एक आधुनिक किचन के लिए आप इस टाइल को पसंद कर सकती हैं।
रंगीन पैटर्न के अंतर्गत आप अलग-अलग रंगों की टाइल्स किचन में लगा सकती हैं। रंग-बिरंगी खूबसूरत टाइल्स से आपका किचन आकर्षक और क्लासिक दिखेगा। आजकल डिजिटली भी डिजाइन बनने लगी हैं। आप अपनी पसंद की रंगीन टाइल्स की डिजाइन बनवाकर अपने किचन में लगा सकती हैं। टाइल्स से मैच करते लकड़ी के काउंटर टॉप को इंस्टॉल करके आप कलर थीम को मैच कर सकती हैं।
लकड़ी की टाइल्स हल्के रंग की होती हैं। लुक में अधिक खूबसूरती जोड़ने के लिए आप इसे एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स के साथ मिला सकती हैं। ये बहुत सूक्ष्म दिखाई देती हैं। इनको आसानी से साफ किया जा सकता है। इस तरह का फर्श पैरों के लिए मुलायम और आरामदायक होता है। आजकल यह पैटर्न ट्रेंड में भी है।
चेकर बोर्ड शैली का स्पिन-ऑफ फर्श रसोई के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाली डिजाइन्स में से एक है। चारों कोनों में 2 गुणा 2 डायमंड एक्सेंट के साथ किचन टाइल डिजाइन सर्वाधिक लोकप्रिय है। आजकल इस डायमंड डिजाइन का फर्श लोगों की खास पसंद बना हुआ है।
ये टाइल्स रेत और मिट्टी के मिश्रण से बनाई जाती हैं। इनमें छेद कम होते हैं, इसलिए सर्दी और गर्मी, दोनों ही मौसमों में इनकी मजबूती बनी रहती है। इन डिजाइन टाइल्स पर पानी नहीं ठहरता नहीं है, इसलिए किचन के कामों के लिए ये शानदार टाइल्स हैं। लेकिन जब आप इनको किचन में लगवा रही हों तो ध्यान रखें, क्योंकि ये टाइल्स सख्त होती हैं, इसलिए कारीगर का इस काम में माहिर होना जरूरी है, तभी वह यह काम कुशलतापूर्वक कर पाएगा।
Tags:    

Similar News

-->