चाणक्य नीति के अनुसार सफलता पाने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

चाणक्य नीति

Update: 2021-07-22 16:40 GMT

Chanakya Niti About Success: आचार्य चाणक्य ने अपनी विद्वत्ता, बुद्धिमता और क्षमता के बल पर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त को सम्राट बना दिया। चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते हैं। आज भी चाणक्य के द्वारा बताए गए सिद्धांत और नीतियां ‍प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई ऐसी नीतियां बताई हैं जिनका अनुसरण करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। यहां आप जानेंगे चाणक्य ने सफलता के लिए कौन से 5 सूत्र बताए हैं।

कि व्यक्ति को हमेशा इस बात का भान होना चाहिए कि समय कैसा चल रहा है। अपनी वर्तमान स्थिति को देखकर ही किसी बात का निर्णय लेना चाहिए। ध्यान रखें कि सुख के दिन हैं तो अच्छा काम करते रहें और यदि दुःख के दिन हैं तो अच्छे काम करते हुए धैर्य बनाये रखें। अगर दुःख के दिनों में अपना धैर्य खो देंगे जीवन निरर्थक हो सकता है।
दूसरी नीति: व्यक्ति के अंदर सही लोगों का पहचानने का गुण होना चाहिए। जैसे अपने मित्र और मित्र के वेश में छिपे शत्रु की आपको पहचान होनी चाहिए। हम शत्रुओं से तो सावधान होकर कार्य करते हैं लेकिन कई बार मित्र वेश में छुपे शत्रु को नहीं पहचान पाते। एक सच्चा मित्र ही आपको सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम कर सकता है। वहीं अगर मित्र के वेश में छिपे शत्रु से आप मदद मांगते हैं तो आपकी मेहनत बेकार हो सकती है।

Similar News