इस साल भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या फिर 76वां, जाने

भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में लगा है, लेकिन इससे पहले की हम इस खास दिन का जश्न मनाने की तैयारी करें, एक गणित से जुड़ा सवाल हर किसी के दिल में हर साल आता है। वह यह कि भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

Update: 2022-08-12 04:59 GMT

भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में लगा है, लेकिन इससे पहले की हम इस खास दिन का जश्न मनाने की तैयारी करें, एक गणित से जुड़ा सवाल हर किसी के दिल में हर साल आता है। वह यह कि भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

इस साल भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या फिर 76वां?

साल 2021 में संस्कृति मंत्रालय ने 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी, जिसके मुताबिक, 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ, जो 75 हफ्तों के काउंटडाउन के बाद यानी एक साल 15 अगस्त, 2022 को समाप्त होने जा रहा है। जिसका मतलब यह हुआ कि भारत ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। लेकिन फिर भी इसे लेकर कंफ्यूज़न बना रहता है।

तो आज हम आपको बता रहे हैं, कि इस कंफ्यूज़न से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

भारत ने ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को सालों की कड़ी मेहनत के बाद स्वतंत्रता हासिल की। आपको बता दें कि अंग्रेज़ों ने भारत पर 200 सालों से भी अधिक समय के लिए राज किया था। इसका मतलब यह हुआ है कि 15 अगस्त 1948 को भारत नें आज़ादी का पहला साल मनाया, फिर 15 अगस्त 1958 को 10 साल, 1968 को 20 साल और इसी तरह 2017 में 70 साल।

इसलिए, भारत 2022 में ब्रिटिश शासन से आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। लेकिन अगर हम गिनें कि भारत ने कितने स्वतंत्रता दिवस मनाए हैं, तो यह 76 होगा, क्योंकि 15 अगस्त, 1947 को पहला माना जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री सोमवार को लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।


Tags:    

Similar News

-->