महाराष्ट्र की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अनसुनी जगह, जल्दी पहुंचें

यह अनसुनी जगह, जल्दी पहुंचें

Update: 2023-10-04 10:48 GMT
 महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र की खूबसूरती के बारे में लगभग हर पर्यटक जानता है।
महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जो अपनी सांस्कृतिक परंपरा, जीवंत समृद्ध के साथ-साथ मनमोहक और अद्भुत जगहों के लिए पूरे विश्व भर में फेमस है। इसलिए इस राज्य में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
महाराष्ट्र में घूमने की बात होती है, तो मुंबई, लोनावला, महाबलेश्वर, खंडाला, मरेथान, पंचगनी और इगतपुरी जैसी चर्चित जगहों के बारे में ही जिक्र होता है, लेकिन आंजर्ले भी एक ऐसी अनसुनी जगह है, जहां घूमने के बाद अन्य जगहों को भूल जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको आंजर्ले की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी पार्टनर, दोस्त और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
आंजर्ले बीच 
आंजर्ले में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले आंजर्ले बीच का नाम जरूर लिया जाता है। इस बीच की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
नीले रंग का पानी और साइड-साइड में मौजूद छोटे-बड़े पेड़ इस बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आंजर्ले बीच के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि आंजर्ले बीच सबसे साफ-सुथरे बीचेज में से एक माना जाता है। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
 
सुवर्णदुर्ग फोर्ट  
भारत में मौजूद कई फोर्ट्स को आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार एक्सप्लोर किया होगा, लेकिन अगर आप समुद्र के बीच में मौजूद किसी ऐतिहासिक फोर्ट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको सुवर्णदुर्ग फोर्ट पहुंच जाना चाहिए। (मुंबई के आसपास घूमने की जगहें)
सुवर्णदुर्ग फोर्ट को 17वीं शताब्दी में मराठा शासक शिवाजी द्वारा समुद्र तट को दुश्मन के हमलों से बचाने के लिए बनवाया गया था। अरब सागर में एक चट्टानी द्वीप पर स्थित होने के चलते सैलानियों के लिए यह बेहद खास है। आपको बता दें कि सुवर्णदुर्ग फोर्ट आंजर्ले से महज 9 किमी दूर है।
हर्णे  
आंजर्ले से करीब 9 किमी की दूरी पर मौजूद हर्णे एक छुपा हुआ खजाना है। कहने को हर्णे एक छोटी जगह है, लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी हसीन जगह से कम नहीं है। (तमिलनाडु के ये फेमस Islands)
हर्णे में मौजूद समुद्री तट और प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ अद्भुत नजारे सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं। समुद्र की लहरों के किनारे सुकून का पल बिता सकते हैं। यहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ हर्णे की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
कद्यावारिल श्री गणपति मंदिर 
आंजर्ले में मौजूद कद्यावारिल श्री गणपति मंदिर एक प्राचीन मंदिर होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर होने के चलते यहां पर्यटक काफी अधिक संख्या में पहुंचते रहते हैं।
कद्यावारिल श्री गणपति मंदिर सैलानियों के बीच इसलिए भी फेमस है, क्योंकि मंदिर के आसपास हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। मानसून और सर्दियों के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है
आंजर्ले कैसे पहुंचें 
आंजर्ले पहुंचना बहुत ही आसान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंजर्ले रत्नागिरि जिले का एक बेहद ही खूबसूरत गांव है। ऐसे में आप महाराष्ट्र के किसी भी शहर से रत्नागिरि पहुंचकर आंजर्ले की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
Tags:    

Similar News