जोड़ों के दर्द से मुक्ति दिलाने में बहुत फायदेमंद है ये आहार

इसके सफेद भाग में कैल्शियम और पीले भाग में विटामिन डी होता है।

Update: 2021-08-13 02:15 GMT

आहार सिर्फ पेट भरने के लिए ही नहीं होता, बल्कि यह आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अपनी हेल्थ के अनुरूप राइट डाइट लेते हैं तो इससे आपको बहुत सी शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं, जो जोड़ों के दर्द से मुक्ति दिलाने में लाभदायक हैं-

सबसे पहले तो आप अपने आहार में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों को अवश्य शामिल करें। कैल्शियम को हड्डियों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, वहीं विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाता है।
शायद आपको पता न हो लेकिन स्ट्रॉबेरी जैसे सुपर फूड्स हड्डियों को मजबूती देते हैं। जिससे जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
वहीं सोयाबीन हड्डियों के लिए लाभकारी है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती व स्टेंथ देता है।
प्रोटीन युक्त अंडे भी हड्डियों का विकास और विटामिन की कमी को पूरा करने में बहुत मददगार है। इसके सफेद भाग में कैल्शियम और पीले भाग में विटामिन डी होता है।


Tags:    

Similar News