पके हुए ताड़ गोला से बनाते हैं ये केक, आदिवासी इलाके में खूब फेमस है ये Recipe

Update: 2024-08-28 13:07 GMT

Lifetyle.लाइफस्टाइल: गांव में आपने ताड़ का पेड़ देखा होगा। दरअसल ताड़ के पेड़ पर लगा फल खूब खाया जाता है। इसे ताड़गोला भी कहते हैं। लोग ताड़गोला (Tadgola) से शरबत बनाकर पीते हैं तो कुछ लोग इसे ऐसे भी खाते हैं। पर आज हम बात करेंगे जब ताड़गोला पक जाता है तो लोग इससे कैसे केक बनाकर खाते हैं। आदिवासी इलाकों में ये एक फेमस मिठाई है। साथ ही इन दिनों सोशल मीडिया पर भी इससे बना केक फेमस हो रहा है। तो आइए जानते हैं ताड़गोला से केक बनाकर कैसे खाएं।

पके हुए ताड़गोला से कैसे बनता है केक-
सामग्री
-ताड़गोला
-पीसी हुई चीनी
-ड्राई फ्रूट्स
-स्टील की एक गोल वाली टिफिन बॉक्स
-कड़ाही
-पानी
केक बनाने का तरीका-
-आपको सबसे पहले ताड़गोल को फाड़कर इसका पल्प निकाल लेना है।
-इस पल्प को तोड़-तोड़कर अच्छी तरह से ऐसे मिलाएं कि ये एक समान दिखने वाला रस जैसा नजर आए।
-इसके बाद इसमें पीसी हुई चीनी मिलाएं और सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
-इसके बाद इसे टिफिन बॉक्स में डाल लें। इसके लिए सबसे पहले टिफिन में नीचे हल्का-हल्का तेल लगाएं और फिर ताड़गोला का रस डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल लें।
-इसके बाद एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा पानी डालें।
-इसमें एक एक छलनी (छेद वाली प्लेट डाल लें) और इस पर टिफिन बॉक्स को बंद करके डाल लें।
-ऊपर से कड़ाही को एक थाली से ढक लें।
-लगभग 25 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं।
-फिर गैस ऑफ करें और इस टिफिन को 5 मिनट बाद निकाल लें।
-टिफिन का ढक्कन खोलें और एक थाली में केक पलट लें।
-इसे चाकू से काटें और सर्व करें।
ध्यान देने वाली बात-
केक बनाते समय आपको ये ध्यान रखना है कि ताड़गोला का रस बहुत पतला न हो। ये थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए। अगर आपको स्पंजी केक बनाना है तो इसमें थोड़ा सा सूजी और बटर मिलाएं। सबको फेंट लें और फिर केक को तैयार करें। ऐसा करना केक के टेस्ट को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही टिफिन से केक निकालने से पहले चाकू डालकर चेक करें कि ये पूरी तरह से पक गया है कि नहीं। अगर नहीं तो एक बार इसे फिर से गैस पर चढ़ाकर 10 मिनट तक पकाएं।
Tags:    

Similar News

-->