ब्राइडल लुक को खास बनाएंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस,

नेल आर्ट के ये डिजाइंस,

Update: 2023-09-14 12:53 GMT
शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं हाथों की बात करें तो आजकल नकली नाखूनों का चलन काफी बढ़ गया है।
आजकल आपको नेल आर्ट के कई डिजाइंस ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन जब बात ब्राइडल लुक की आती है तो डिजाइन को चुनने के लिए हम कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नेल आर्ट के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो खासकर होने वाली दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा।
स्टोन नेल आर्ट डिजाइन 
स्टोन डिजाइन के नेल आर्ट देखने में काफी प्रीमियम लुक देने में मदद करते हैं। वहीं आप हर उंगली पर स्टोन को न लगाए और केवल १ या ज्यादा से ज्यादा 2 नाखूनों पर ही स्टोन के जरिये डिजाइन बनाये। इस तरह के हैवी नेल आर्ट डिजाइन को आप शादी के हर फंक्शन के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ऑम्ब्रे नेल आर्ट डिजाइन 
थोड़ा अलग लुक पाना चाहती हैं इस तरह का डूअल कलर ऑम्ब्रे नेल आर्ट डिजाइन को अपने ब्राइडल लुक के लिए चुन सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट के साथ आप ग्लिटर, शिमर, ग्लॉस, स्टोन या नेल स्टीकर तक का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। (नेल केयर टिप्स)
ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन
चमकने वाले नेल आर्ट डिजाइन को पसंद करती हैं तो इस तरह से एक या दो उंगलियों को छोड़कर आप बाकी के नाखूनों पर बारीक पार्टिकल वाले शिमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे नाखूनों पर चिपकाने के लिए आप नेल ग्लू की सहायता ले सकती हैं।
फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन 
वहीं अगर आप सिंपल डिजाइन के नेल आर्ट को बनवाना चाहती हैं तो इस तरह से व्हाइट कलर की नेल पेंट की मदद लेकर फूल बना सकती हैं। चाहे तो इस तरह का डिजाइन आप खुद घर पर टूथपिक की सहायता लेकर भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप बारीक डिजाइन का स्टोन भी इसपर लगा सकती हैं।
अगर आपको ब्राइडल नेल आर्ट के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Tags:    

Similar News