सुबह के नाश्ते में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये चार चीजे का सेवन, हो सकता है भारी नुकसान

बढ़ता वजन और मोटापा शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है।

Update: 2021-01-21 03:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क  : बढ़ता वजन और मोटापा शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। मोटापे की वजह से शरीर में कई बीमारियां तक होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कई लोग अपने को फिट रखने के लिए कई तरह के जतन तक करते हैं। चर्बी न बढ़े इसके लिए लोग अपना डाइट प्लान बनाते हैं और उसी के हिसाब से भोजन का सेवन करते हैं। जिम जाते हैं और कई तरह के वजन घटाने वाले व्यायाम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका वजन बढ़ाने में आपका नाश्ते का अहम रोल होता है। शायद नहीं, तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आपको अपने नाश्ते में नहीं करना चाहिए।

कई बार जब लोग अपना वजन कम करने के लिए अपने डाइट प्लान के हिसाब से चीजें करते हैं, तो वो सुबह नाश्ते में केवल फ्रूट जूस पीते हैं। लेकिन अगर आप नाश्ते में बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस का सेवन करते हैं, तो आप अपने वजन बढ़ाने के कारणों को जन्म देने का काम कर रहे हैं, क्योंकि इनमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि सुबह नाश्ते में कटे फले खाने चाहिए। ऐसा करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप फिर भी जूस पीना चाहते हैं तो अपने घर पर ही फलों का जूस निकालें, और उसका सेवन करें न की बाजार के जूस का।
कई लोगों को सुबह नाश्ते में तला खाना खाने का काफी शौक होता है। इसलिए वो लोग कचौड़ी, पकौड़े, ब्रैड पकोड़े या फिर पूरी-सब्जी जैसी चीजों का सेवन नाश्ते में करते हैं। इन चीजों में तेल काफी होता है, जो कि हमारे शरीर में फैट बढ़ाने का काम बड़ी ही आसानी से करता है। इसलिए सुबह-सुबह नाश्ते में तली चीजों का सेवन करना बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। कई लोग सोचते हैं कि वो टिशू पेपर की मदद से तली चीजों का तेल निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा करने से भी कम मात्रा में ही सही, लेकिन हमारे शरीर में तेल जरूर जाता है।
कई लोग नाश्ते में नूडल्स का सेवन करते हैं, लेकिन शायद वो ये बात भूल जाते हैं कि इसका सेवन हमारे वजन को काफी जल्दी बढ़ा सकता है, और फिर हमें मोटा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही नूडल्स हेल्दी खाना भी नहीं होता है। वहीं, कई बार नूडल्स खाने से हमारा पेट भी खराब हो जाता है, क्योंकि ये मैदे के बने होते हैं। इसलिए सुबह नाश्ते में तो इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर आप अंडे का सिर्फ बाहर का सफेद वाला भाग खा सकते हैं, जो आपको फायदे दे सकता है।
कई बार हम नाश्ते में मैदे से बनी चीजें जैसे- कुकीज, केक या फिर घी जैसी चीजों का भी सेवन करते हैं। लेकिन इनके सेवन से ये हमारी फिटनेस पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसकी जगह पर हम अंकुरित दाल या चने का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही हमें ऊर्जा तो प्रदान करते ही हैं, साथ ही हमारे वजन को बढ़ने से भी रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा सुबह नाश्ते में दही का सेवन करने से शरीर मे जमा चर्बी कम करने में मदद मिलती है.


Tags:    

Similar News

-->