सावन में चौड़े हाथों की शोभा बढ़ाएंगे गोल टिक्की मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

सावन में चौड़े हाथों की शोभा बढ़ाएंगे गोल

Update: 2023-07-14 07:06 GMT
हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाना शुभ भी माना जाती है। वहीं इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर लगाई जाती है। हालांकि इसके आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको अपने हाथों के आकार को जरूर समझना चाहिए और उसी के हिसाब से डिजाइन को बनाना चाहिए ताकि आपके हाथों पर लगी मेहंदी खूबसूरत नजर आए।
सबसे जल्दी और आसान गोल टिक्की मेहंदी होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे चौड़े हाथों पर बनाने के लिए कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है और उसी के हिसाब से सही डिजाइन को भी चुनना होता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गोल टिक्की मेहंदी के कुछ नए और आसान डिजाइंस जिसे आप हर तीज-त्यौहार के मौके पर हाथों पर लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 1
वैसे तो आपको गोल टिक्की मेहंदी में कई सारे डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप गोल टिक्की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह से अंदर की ओर फूल बना सकती हैं। इस तरह का फूल बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 2
गोल टिक्की में आपको आजकल कई डिजाइन देखने को नजर आएंगे। वहीं चौड़े हाथों के लिए आप इस तरह से डबल बॉर्डर वाले गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। उंगलियों को आकर्षक लुक देने के लिए आप टिप्स को इस तरह से भर सकती हैं। वहीं उंगलियों और गोल टिक्की के बॉर्डर को बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 3
अगर आपके नेल्स बड़े हैं या मैनीक्योर से थोड़ा कर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो बैक हैण्ड के लिए आप इस तरह से गोल टिक्की डिजाइन को बनाकर उंगलियों के ठीक बीच में इस तरह से बारीक या पतली टिप वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे तो आप गोल टिक्की के बॉर्डर के लिए केरी डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 4
गोल टिक्की मेहंदी के साथ अगर आप कोई और डिजाइन बनाना चाहती हैं और मेहंदी को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो इस तरह से उंगलियों की तरफ जाल स्टाइल मेहदी लगा सकती हैं। जाल के लिए आप बारीक खाने बनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि चौड़े डिजाइन का जाल आपके हाथों को और भी ज्यादा चौड़ा दिखाएगा।
अगर आपको चौड़े हाथों के लिए जाल मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Tags:    

Similar News

-->