beautiful looks of Sara Ali: अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे यंग और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं। सारा अली खान अपनी फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपने यूनिक चुलबुले अंदाज और फैशन सेंस के लिए खूब पसंद की जाती हैं। सारा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशनेबल लुक्स में सबसे खास वाइब्रेंट-यूनिक प्रिंट्स के लिए जमकर तारीफें बटोरती नजर आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मर्डर मुबारक एक्ट्रेस सारा अली खान के कुछ बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी खास समर बीच वेडिंग के लिए बढ़िया आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए सारा के साड़ी कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
ब्राइट येलो एंड ब्लू साड़ी
सारा अली खान ने इस लुक में ब्राइट येलो पल्लू और येलो बेस के साथ ब्लू शेड्स की इस बेहतरीन साड़ी को स्टाइल किया है। इस खास वाइब्रेंट प्रिंटेड साड़ी को खूबसूरत फ्लावर एंब्रॉयडरी और ज्यादा खास बना रही है। आप भी बढ़िया ‘सनी डे बीच वेडिंग’ पर सबसे खास दिखने के लिए सारा की तरह बोटनेक डिजाइन ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट में फैशनेबल लुक
बात खूबसूरत लाइटवेट प्रिंटेड साड़ियों की करी जाए… तो सारा अली खान से बेहतर उन्हें कोई स्टाइल नही कर सकता है। सारा हाल में रिलीज हुए अपनी फिल्म “ए वतन मेरे वतन” के इवेंट पर ये खास ब्लू बॉर्डर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल करते नजर आई हैं। अगर आप भी खास बीच वेडिंग के लिए फैशनेबल प्रिंटेड साड़ी की तलाश कर रही हैं। तो सारा का ये बेहतरीन साड़ी लुक स्टाइलिश ब्लैक ब्लाउज के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं।
वाइब्रेंट पिंक इन क्विर्की प्रिंट
सारा अली खान अपने यूनिक फैशन स्टाइल और वाइब्रेंट कलरफुल आउटफिट्स के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सारा हाल ही इस बेहतरीन क्विर्की प्रिंट वाइब्रेंट पिंक साड़ी में नजर आई हैं। उनका ये एथेनिक लुक स्टाइल और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मिक्स है। बीच वेडिंग्स में इस तरह के वाइब्रेंट कलर और डिजाइन काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आते हैं। इस समर वेडिंग सीजन में आप भी सारा अली खान का ये सुपर स्टाइलिश और खूबसूरत साड़ी लुक जरूर ट्राई कर सकती हैं।
मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी
एक्ट्रेस सारा अली खान ने इस लुक में बेहद खूबसूरत मल्टी कलर साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज और मैचिंग हैंड बैग के साथ कैरी किया है। समर सीजन में फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट्स काफी खूबसूरत दिखने के साथ साथ आपको सुपर स्टाइलिश लुक भी देते हैं। अगर आप भी किसी खास बीच वेडिंग या इवनिंग कॉकटेल पार्टी के लिए बढ़िया आउटफिट की तलाश में हैं। तो सारा अली खान का ये खूबसूरत साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सुपर लाइट फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां आजकल ट्रेंड में हैं।
वाइब्रेंट येलो मोनोक्रोम साड़ी
सारा अली खान अक्सर अपनी साड़ीlooks   से सभी का दिल जीत लेती हैं। इस लुक में सारा ने काफी सिंपल और बेहद खूबसूरत Vibrantयेलो कलर की साड़ी को मैचिंग चूड़ियों और खूबसूरत झुमकियों के साथ कैरी किया है। समर सीजन में इस तरह के ब्राइट और वाइब्रेंट कलर काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी आउटडोर बीच वेडिंग या रिसेप्शन पार्टी के लिएसारा अली खान अक्सर अपनी साड़ी लुक्स से सभी का दिल जीत लेती हैं। इस लुक में सारा ने काफी सिंपल और बेहद खूबसूरत वाइब्रेंट येलो कलर की साड़ी को मैचिंग चूड़ियों और खूबसूरत झुमकियों के साथ कैरी किया है। समर सीजन में इस तरह के ब्राइट और वाइब्रेंट कलर काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी आउटडोर बीच वेडिंग या रिसेप्शन पार्टी के लिए मोनोक्रोमैटिक साड़ी की तलाश में हैं। तो सारा अली खान की ये येलो साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
Tags: