मोटापा-मधुमेह को एक साथ खत्म करेंगे ये 6 फल, नए शोध में हुआ खुलासा

मोटापा-मधुमेह

Update: 2022-06-27 11:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फल खान के कई फायदे होते हैं। पोषण से भरपूर फल हमारी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर कर सकती है। ये जानते हुए भी कई लोग फल खाना पसंद नहीं करते हैं। जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। डाटबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल में रखने, वजन कम करने, सूजन से बचने, दिल को हेल्दी रखने और हड्डियों की मजबूती में फल खाने से फायदा होता है। फूड रिसर्च इंटरनेशनल जर्नल के जुलाई 2022 के अंक में प्रकाशित नए शोध में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसे जानकर आप जरूर अपनी डायट में फलों को शामिल कर लेंगे। शोध में पता चला है कि फलों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो मोटापा और डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकते हैं।

कौन-कौन से फल खाकर आप अपने वजन और डायबिटीज पर कंट्रोल कर सकते हैं इसके बारे में आगे बताएंगे सबसे पहले जान लीजिए कि पॉलीफेनोल्स क्या होता है और ये कैसे हेल्दी रखने में मदद करता है?
पॉलीफेनोल्स क्या होता है
पॉलीफेनोल्स लाभकारी रसायनिक यौगिक है, जो शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। कुछ फलों में यह ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। पॉलीफेनोल्स शरीर के टिश्यू को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ,कैंसर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और सूजन जैसी बीमारियों से बचाने के लिए पहचाने जाते है। रिसर्च में सामने आया है कि पॉलीफेनोल्स फल और सब्जियों में बड़े पैमाने पर मौजूद होते हैं। यह मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और कुछ चयापचय रोगों को ठीक करने का काम करती है। शोधकर्ताओं ने डायबिटीज और मोटापे के मरीजों के जोखिम को कम करने के लिए वैसे फलो कों लिया जिसमें पॉलीफेनोल्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने पाया कि पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के अलावा डायबिटीज और मोटापे को कम करने मेंअहम भूमिका अदा करते हैं।
पॉलीफेनोल्स कैसे करता है काम
पॉलीफेनोल्स लेप्टिन हार्मोन को कंट्रोल करता है। इस हार्मोन की वजह से हमें भूख लगने का एहसास होता है। मतलब पॉलीफेनोल्स से युक्त फलों के खाने से भूख को कम किया जा सकता है। जिससे मोटापा रोकने में मदद होगी। इसके साथ ही यह यौगिक चयापचय के लिए भी लाभदायक होता है। फैटी एसिड ऑक्सीडेशन के जरिए यह वसा को तोड़ने में मदद करते हैं। इससे डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जाता है।
इन 6 फलों को खाकर दूर कर सकते हैं डायबिटीज और मोटापा

रिसर्च में सामने आया है कि कुछ ऐसे फल हैं जिसमें पॉलीफेनॉल्स ज्यादा होते हैं। चलिए बताते हैं वो छह फल जिसका सेवन करके आप अपने मोटापे को दूर कर सकते हैं और डायबिटीज को कंट्रोल में। 1. ब्लू बैरीज, 2. काला अंगूर, 3. ब्लैकबेरी, 4. चोकबेरी, 5. एल्डरबेरी और 5. सेब। इन फलों में पॉलीफेनॉल्स ज्यादा मिलते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिसमें पॉलीफेनॉल्स की मात्रा पाई जाती है। रेड वाइन, चॉकलेट,ऑइल ऑयल और हल्दी में भी यह पाया जाता है।


Tags:    

Similar News