बच्चों के बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा ये 5 चीजों

गर्मी का मौसम शुरू होते ही कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में तपती धूप जिनता असर बड़ों पर करती है

Update: 2022-04-12 14:26 GMT

गर्मी का मौसम शुरू होते ही कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में तपती धूप जिनता असर बड़ों पर करती है उससे कहीं ज्यादा बच्चों पर करती है। तेज धूप बच्चों में गर्मी और लू जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। बच्चे रोजाना सुबह स्कूल जाते हैं। जिसके बाद प्रार्थना सभा और खेल के ग्राउड में धूप बच्चों को अपनी चपेट में ले लेती है। ऐसे में बच्चों को लू लगने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

कोरोना काल के लम्बें समय बाद बच्चों ने अब स्कूल जाना शुरू किया है। ऐसे में बच्चों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए आप अपने बच्चों की डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं, 
जो उनकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करे। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में...
सत्तू
भूने हुए जौ से बना सत्तू गर्मियों में बच्चों के शरीर को ठंडक देने का काम करता है। सत्तू को पानी में चीनी के साथ मिलाकर ठंडा पिया जा सकता है।
दही
दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है। दही में चीनी मिला कर बच्चों को खिलाया जा सकता है, इसका स्वाद उन्हें यकीनन पसंद आएगा।
नींबू पानी
तपती धूप में नींबू पानी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। गर्मियों के मौसम में ये बच्चों को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
तरबूज
तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है, ये बच्चे के शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज के सेवन से पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।
पुदीना
गर्मियों के मौसम में बच्चे की डाइट में पुदीने को शरबत या फिर चटनी के रूप में शामिल किया जा सकता है। ये बच्चे के शरीर को ठंडा रखने में सहायता करेगा।
नारियल पानी
नारियल पानी बच्चे की बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी।


Tags:    

Similar News