लाइफ स्टाइल: आज के समय की एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसमें खानपान की सही आदतें बेहद जरूरी भूमिका निभाती हैं। खासकर रात का खाना अगर सही न हो तो ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार डिनर हमेशा हल्का, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर और लो कार्ब्स वाला होना चाहिए, जिससे पाचन आसान रहे और शुगर कंट्रोल में मदद मिले। ऐसे में कुछ आसान और टेस्टी डिनर ऑप्शंस मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
पहला विकल्प है सोया चंक्स और वेजिटेबल पुलाव। इसमें ब्राउन राइस या दलिया के साथ सोया चंक्स और हरी सब्जियां मिलाई जाती हैं, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता। दूसरा है स्प्राउटेड मूंग और चने का सलाद। यह बिना ज्यादा पकाए तैयार किया जाता है और इसमें खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू मिलाकर इसे और हेल्दी बनाया जाता है। यह हल्का और आसानी से पचने वाला विकल्प है। तीसरा विकल्प सत्तू पराठा है। भुने चने के आटे से बना सत्तू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। इसे मल्टीग्रेन आटे के साथ मिलाकर बनाया जाता है और दही के साथ खाया जाता है। चौथा है बादाम और ब्रोकली का सूप। ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन के काम को बेहतर बनाते हैं, जबकि बादाम शरीर को जरूरी हेल्दी फैट्स देते हैं। यह सूप हल्का और पोषण से भरपूर होता है। पांचवां विकल्प मेथी और बेसन का थेपला है। मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है और बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसे हरी चटनी या बिना चीनी वाले रायते के साथ खाया जा सकता है।
इन सभी डिनर ऑप्शंस को अपनाकर डायबिटीज मरीज अपने ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल में रख सकते हैं और स्वाद का भी आनंद ले सकते हैं।