वेरिकोज़ वेन्स की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हैं ये 3 आसन

तो इसे दूर करने के लिए आप यहां दिए गए इन 3 आसनों की ले सकते हैं मदद।

Update: 2022-05-10 05:53 GMT

आपने नोटिस किया है कुछ लोगों के पैरों व जांघों पर नीले रंग की उभरी हुई नसें नजर आती हैं ये वेरिकोज़ वेन्स हैं। जो आजकल की लाइफस्टाइल में आम हो चुकी है। ऑफिस में काम करते वक्त या घर पर टीवी देखते हुए लोग अपनी जगह से उठते ही नहीं या फिर फील्ड वर्क में मजबूरी की वजह से कई बार घंटों खड़ा रहना पड़ता है। इन दोनों ही कारण हैं वेरिकोज़ वेन्स के पीछे। हालांकि ये कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन इसकी वजह से पैर देखने में बहुत ही अजीब लगता है। तो इसे दूर करने के लिए आप यहां दिए गए इन 3 आसनों की ले सकते हैं मदद।

1. मेरूआकर्षण आसन

करने का तरीका

- मैट पर दाहिने करवट लेट जाएं।

- दाहिने हाथ से सिर को सहारा देते हुए या फिर नॉर्मली रखें।

- धीरे-धीरे बाएं पैर को ऊपर उठाएं।

- अब बाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ने की कोशिश करें। थोड़ा स्ट्रेच करें, होल्ड करें। अब बाएं करवट लेटकर यही प्रक्रिया दोहराएं।

- 5-6 बार इसे दोहराएं।

- पैरों की नसों में खिंचाव होता है इस आसन से। जिससे दर्द में आराम मिलता है। ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से हो पाता है।

2. विपरीत करनी आसन

करने का तरीका


- मैट पर शवासन पोजीशन में लेट जाएं।

- दोनों हाथों से कमर को सहारा देते हुए दोनों पैरों को एक साथ उठाएं।

- शुरू में 60 डिग्री पर लाकर होल्ड करें।

- दीवार का सहारा देते हुए पैरों को धीरे-धीरे 90 डिग्री तक ले जाएं।

- 5-7 मिनट तक इस स्थिति में बने रहने की कोशिश करें।
फायदे

पैरों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर होती हैं इस आसन के अभ्यास से। नसों को आराम मिलता है और पैरों में ब्लड का सर्कुलेशन भी सुधरता है।

3. नौकासन

करने का तरीका

- मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

- धीरे-धीरे पैर और अपर बॉडी को ऊपर उठाएं।

- हाथों को घुटने के बगल में रखें।

- इस पोजीशन में दो से तीन मिनट रहें।
- यही क्रम 5-6 बार दोहराना है।





Tags:    

Similar News

-->