सेहतमंद बनिए वजन बढ़ाने का तरीका, दुबले पन से मिलेगा छुटकारा

Update: 2023-05-04 14:11 GMT
आप ने कुछ लोगों को देखा होगा वे कितना भी ठूस ठूस के खा लें उनका वजन ही नहीं बढ़ता है। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो ये खबर आपके लिए है। इंसान न तो ज्यादा मोटा अच्छा लगता है और न ही बहुत पतला। उसे एक ठीक ठाक हेल्थ मेंटेंट कर के रखना चाहिए। हालांकि गलत खानपान से मोटा होना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये खराब कोलेस्टेरोल और दिल की बीमारी जैसे खतरे पैदा करता है।
ऐसे में आज हम आपको मोटा होने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको सही डाइट और एक्‍सरसाइज पर ध्यान देना होगा। आमतौर पर वजन बढ़ाने के लिए दूध, अंडा, एवाकाडो, आलू, राजमा, लाल मांस, चिकन और मछली जैसी चीजें खाना लाभकारी होता है। इनमें प्रोटीन होता है जो मसल्स को ग्रो करने में हेल्प करता है। इसके अलावा मोटे होने के कुछ और तरीके भी हैं।
दुबले से मोटे होने का तरीका
1. भोजन में ज्यादा कैलोरी वाले पौष्टिक आहार जैसे एवाकाडो, रोटी, आलू, पाल्ट्री और मछली इत्यादि शामिल करें। ये न सिर्फ आपके मसल्स को ग्रो करेगा बल्कि आपकी हड्डियां भी मजबूत बना देगा।
2. दिन में 5 से 6 बार टुकड़े टुकड़े में खाए। हालांकि खाने में सिर्फ प्रोटीन और कैलोरी वाले भोजन अधिक शामिल करें।
3. ज्यादा बार भोजन न कर पाएं तो बीच बीच में बिस्कुट, ब्रेड, फल, मिल्क टी जैसे हेल्थी स्नैक्स कहा लें।
4. वजन बढ़ाने के लिए दूध और दही भी अच्छी चिक है। दूध में प्रोटीन और कैल्सियम भरपूर मात्रा में होता है। ये आपके मसल्स और हड्डी दोनों को मजबूत कर आपका वजन बढ़ाता है। यदि आप रोज रोज साधारण दूध पीकर बोर हो जाए तो मिल्क शेक भी ले सकते हैं।
5. दूध में यदि आप बादाम मिला दें तो ये सोने पर सुहागा होता है। आप चाहे तो बादाम के साथ खजूर भी मिला सकते हैं। इन दोनों को दूध में पाककर पीने से वजन बढ़ता है।
6. हेल्थी खाने के साथ व्यायाम भी करें। इससे आपकी सहनशक्ति बढ़ेगी। व्यायाम के तुरंत बाद एनर्जी शेक लें। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में इंसुलीन की मात्रा को बढ़ाएगा। साथ ही प्रोटीन व कैलोरी भी बढ़ेगी।
7. अपने भोजन में फल सब्जियां अधिक से अधिक शामिल करें। खासकर मकई, गाजर, आलू, केला इत्यादि खाने से वजन जल्दी बढ़ता है।
8. दिन में आराम करना और सोना भी जरूरी है। रोजाना 7 से 8 घंटे नींद होनी चाहिए। जब आप सोते हैं तो मसल्स जल्दी ग्रो होते हैं। डॉक्टरों की माने तो वजन बढ़ाने के लिए व्यक्ति को दोपहर में भोजन के बाद 45 से 1 घंटे सोना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->