जब भी हम बाहर किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो देखा गया है कि आमतौर पर वहां कुछ व्यंजन ऐसे होते हैं जो ज्यादातर लोगों की पसंदीदा बन जाते हैं। ऐसा ही एक व्यंजन है पनीर बटर मसाला जो सबसे अधिक मांग वाली सब्जी व्यंजनों में से एक है। आज हम आपके लिए घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. इसके लाजवाब स्वाद के कारण यह हर किसी को पसंद आता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
पनीर के टुकड़े - 2 कप
प्याज - 2
टमाटर - 3-4
लहसुन - 3-4 कलियाँ
काजू - 2 बड़े चम्मच
दूध - 1/2 कप
तेजपत्ता - 1
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1/2 इंच का टुकड़ा
कसूरी मेथी - 2 चम्मच
क्रीम/मलाई - 2 बड़े चम्मच
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि:
पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें और उसे एक इंच के टुकड़ों में काट लें. - इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को मिक्सर जार में डालें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. - इसी बीच काजू को पानी में भिगोकर 15 मिनिट के लिए रख दीजिए. - तय समय के बाद काजू को मिक्सर में डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें. - इसके बाद टमाटर को उबाल लें और फिर उसे पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
- अब एक पैन में तेल और मक्खन डालें और मध्यम आंच पर दोनों को एक साथ गर्म करें. - जब मक्खन पिघल कर गर्म हो जाए तो इसमें तेजपत्ता और प्याज का पेस्ट डालकर मिलाएं और प्याज का रंग हल्का भूरा होने तक भून लें. ऐसा होने में 3-4 मिनट का समय लग सकता है.
- इसके बाद इसमें लंबी कटी हुई हरी मिर्च डालें. - कुछ सेकेंड पकाने के बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिलाएं और अच्छे से भून लें. - काजू के पेस्ट को चम्मच से मिलाकर 2 मिनिट तक भून लीजिए. - इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और ग्रेवी को तब तक भूनें जब तक वह तेल न छोड़ने लगे. ग्रेवी को तेल छोड़ने में 4-5 मिनिट का समय लगेगा. - फिर इसमें धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. - अब आधा कप दूध और आधा कप पानी मिला लें. - इसे चम्मच से चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि तेल सतह पर न आ जाए.
जब ग्रेवी पर तेल दिखाई देने लगे तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर चम्मच की सहायता से ग्रेवी में अच्छी तरह मिला दीजिये. इसके बाद कसूरी मेथी लें और उसे हाथ से पीसकर सब्जी में डालकर मिला दें. - अब पैन को ढककर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से ताजी क्रीम डालें. स्वादिष्ट पनीर बटर मसाला तैयार है. इसे परांठे, नान के साथ परोसें.
Tags: