करवा चौथ पर घर को रोमांटिक बनाने के लिए लें इन टिप्स की मदद

लिए लें इन टिप्स की मदद

Update: 2023-09-11 11:22 GMT
 करवाचौथ का दिन कपल के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को खुश करने के लिए तरह-तरह के टिप्स की मदद लेता है। अगर आप इस साल किसी भी वजह से करवा चौथ घर पर ही सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे अपने घर को रोमांटिक बना सकते हैं।
करवा चौथ 2023 पर घर कैसे सजाएं?
करवाचौथ के दिन घर को पूरा साफ करने के बाद थोड़ी सजावट करें। इससे आपका घर अन्य दिनों के मुकाबले अलग नजर आएगा। आपको बस पहले घर की किसी एक दिवार के दोनों कोने में लाइट्स लगानी है। अब बीच की जो खाली दिवार बचेगी, उसपर लाल रंग के सिंपल या हर्ट शेप वाले गुबारे लगाएं।
करवा चौथ के दिन कैंडल्स से सजाएं घर
स्पेशल दिन को और भी खास बनाने के लिए आप घर में कैंडल्स लगाएं। कैंडल्स को आप टेबल या फर्श के कोनों में सजा सकते हैं। आप चाहें तो पानी में जलने वाली कैंडल्स भी खरीद सकते है।
करवा चौथ के लिए फूलों से घर सजाएं
फूलों से घर की ना सिर्फ सजावट होती है, बल्कि पूरा घर महक भी उठता है। आपको बस गुलाब के फूल की पंखिुड़ीयों को घर के कोने, बेड या जहां आप डिनर करने वाले हैं, वहां लगाना है। इससे आपको पूरा घर खिल उठेगा।
करवा चौथ पर घर को खुशबूदार कैसे बनाएं
घर की सजावट के साथ-साथ करवा चौथ के दिन घर को खुशबूदार भी बनाएं। आपको रूम प्रेशनर के अलग-अलग प्रकार मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News