अंजीर ड्राईफ्रूट बर्फी से सबका मुँह मीठा करें, रेसिपी

Update: 2024-03-05 14:02 GMT
लाइफ स्टाइल : भारत में त्योहार की  तैयारियां जोरों-शोरों से चलती हैं. त्याहारों  के लिए घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. कोई भी त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है. ऐसे में आज हम आपके लिए अंजीर ड्राईफ्रूट बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अंजीर ड्राईफ्रूट बर्फी से परिवार और दोस्तों का मुंह मीठा किया जा सकता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
- 100 ग्राम सूखे अंजीर
- 50 ग्राम चीनी
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी.
बनाने की विधि
:अंजीर को 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बीच में पलट दीजिए ताकि दोनों तरफ से फूल जाएं. इन्हें मिक्सर में पीस लें.
- एक नॉन-स्टिक पैन में अंजीर मिश्रण और चीनी को गर्म करें और अच्छी तरह हिलाएं ताकि मिश्रण पूरी तरह से सूख जाए.
- काजू और बादाम को हल्का भूनकर मिला लीजिए. साथ ही इलायची पाउडर भी.
- एक चिकनी प्लेट में अलग रख दें.
फिर मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट लें.
Tags:    

Similar News