गर्मियों में सुपर एनर्जी ड्रिंक बना गन्ने का जूस, जाने इसके फायदे

Update: 2024-05-22 10:11 GMT
गर्मियों : की शुरुआत के साथ ही आपको गन्ने के जूस की दुकानें देखने को मिल जाती हैं। थकान से भरे दिन में एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो आपको स्वाद भरी ताजगी मिल जाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है तो गर्मियों में इसे पीने से बॉडी ठंडी रहती है। बाजार में निकलते ही आंखें इस जूस की तलाश करना शुरू कर देती हैं। गन्ने का जूस अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और उन आवश्यक तत्वों से भरपूर होता है जिनकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरीकों से फायदे पहुंचाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय करती है, इस रस में मौजूद यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं। गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है। प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है।
गन्ने का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के विषैले तत्वों को बाहर निकालकर उसे इंफेक्शन से बचाते हैं। पीलिया के रोग में गन्ने के जूस को काफी फायदेमंद माना जाता है। पीलिया सीधे लिवर को प्रभावित करता है। जिसमें शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। बिलीरुबिन, लिवर में रेड ब्लड सेल्स के टूटने से बनता है। ऐसे में गन्ने का रस आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
गन्ने का जूस न केवल आपको निर्जलीकरण की समस्या से बचाता है साथ ही एक अद्भुत एनर्जी बूस्टर भी है। यह आपके शरीर के तापमान को भी कम करने के साथ शीतलन प्रभाव डालता है, साथ ही शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। गन्ने के रस में मौजूद साधारण शर्करा आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित हो जाती है जो ग्लूकोज के रूप में आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है। गर्मी के कारण शरीर से गायब ऊर्जा को प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा साधन हो सकता है।
दांतों की सड़न की वजह से सांसों में दुर्गन्ध एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान हो सकते हैं। ऐसे मामलों में गन्ने का रस एक वरदान हो सकता है। गन्ने में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में उपस्तिथ हैं जो दांतों की ऊपरी परत को बनाये रखने और दांतो को सड़न से बचाता हैं। ऐसे में यह कैल्शियम और फ़ास्फ़रोस, की कमी के कारण होने वाली सांसों की दुर्गंध को दूर करता है।
यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है।
महिलाओं को अक्सर जल्दी जल्दी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में अगर वे नियमित तौर पर गन्ने का जूस पीएं तो उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। गन्ने का रस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और यूटीआई इंफेक्शन का रिस्क घटाता है।
गन्ने का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने के जूस में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। ऐसे में आपको अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है जिससे वजन को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल सकती है। गन्ने का रस आपके पेट को साफ करने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जो उचित वजन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर | 

Tags:    

Similar News