Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

Update: 2024-06-16 12:04 GMT
Lifestyle:जैसे ही कभी स्ट्रेच मार्क्स का नाम सामने आता हैं The name of stretch marks comes to the fore तो इसे महिलाओं की प्रेगनेंसी से जोड़ दिया जाता है, जबकि इसके अलावा मोटापे, जिम की वजह से स्किन में खिंचाव आदि भी इसके कारण होते हैं और पुरुषों में भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी सामने आती हैं जिसमें कूल्हे, कमर, ब्रेस्ट, जांघों, पैरों और अंडरआर्म के पास ये निशान दिखाई देते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए कई लोग स्किन ट्रीटमेंट भी करवाते हैं जिसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ कुदरती उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बिना स्किन को नुकसान पहुचाए स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
आलू
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। एक आलू को कद्दू कस कर उसे निचोड़कर उसका रस निकाल लीजिए। इस रस को कसे हुए आलू के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें।
बादाम का तेल
शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी तेल लेकर उसमें एक से दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। अब इस तेल को हल्का गर्म करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इस तेल को भी आपको गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाना है। इसे सूखने तक मलते रहें। इस उपाय को आप दिन में दो बार करें।
चीनी का स्क्रब
प्रभावित जगह पर चीनी का स्क्रब लगाने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। ये आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्का करने में मदद करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक कप चीनी में 1/4 कप बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नहाने से पहले हफ्ते में 3 से 4 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस स्क्रब से लगभग 8 से 10 मिनट के लिए मसाज करें।
बेसन
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
एलोवेरा
एलोवेरा बेहद गुणकारी होता है। इसके ताजा जेल को आप सीधे अपनी त्वचा पर लगाएं जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं। 20-30 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार हैं। आप अगर रोज प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं तो जल्द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका उपयोग करें।
कोकोआ बटर
ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और फिर उस क्षेत्र को कवर कर लें। अब 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब कवर को हटा लें और फिर उस जगह को गर्म पानी से साफ़ कर लें। स्ट्रेच मार्क्स को तेजी से हटाने के लिए रोज़ाना आजमाएं।
विक्स वेपोरब
अक्सर लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम होने पर करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए विक्स वेपोरब को निशान के ऊपर लगाएं फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
अंडा
स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें।
हल्दी
हल्दी को क्रीम या दही के साथ मिक्स कर लें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने का इंतज़ार करें। इसे फिर त्वचा को गर्म पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइज़र लगा लें। स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के लिए इस पेस्ट को पूरे दिन में दो बार दोहराएं। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में हल्दी बहुत ही अच्छा तरीका है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और त्वचा को निखारने के गुण मौजूद होते हैं। रोज़ाना हल्दी के इस्तेमाल से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखाई देने लगेगा।
Tags:    

Similar News

-->