Sonam Kapoor Ethnic Look: सोनम कपूर के एथनिक आउटफिट लुक को रिक्रिएट करें, जानें कैसे

Update: 2024-09-10 06:50 GMT
Sonam Kapoor Ethnic Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि लुक्स को लेकर भी काफी ट्रेंड में रहती हैं। इसलिए उन्हें फैशन आइकन भी कहते हैं। हर बार उनके लुक्स अलग तरह से दिखाई देते हैं। अगर आपको भी इनके शेयर किए हुए लुक्स पसंद आते हैं, तो इन्हें रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर लगेंगी। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा।
सोनम कपूर का लहंगा लुक
अगर आप अच्छा लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप सोनम कपूर के इन
लुक्स को क्रिए
ट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने लहंगा को वियर किया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लहंगे को सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है। इसमें ब्लाउज को खास तरीके से बनाया गया है। इस ब्लाउज में चूडीदार डिजाइन को डाला गया है। इससे यह ब्लाउज स्टाइलिश और अच्छा लग रहा है। आप भी चाहें तो स्टाइलिश लुक के लिए इस तरह के लहंगे को अपने डिजाइनर से तैयार करा सकती हैं|
सोनम कपूर का सूट लुक
आप अगर सूट पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप सोनम कपूर के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाले सूट को स्टाइल किया है, जिसमें गुलाब प्रिंट और मिरर वर्क किया गया है। इस तरह के सूट को आप भी फैब्रिक लेकर डिजाइन करा सकती हैं। साथ ही, इसे हैवी लुक देने के लिए गोटा पट्टी वर्क करा सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपका लुक परफेक्ट लगेगा। सोनम कपूर के इस सूट को अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है।
Tags:    

Similar News

-->