Shanaya Kapoor's; अलग-अलग सीजन में मौसम के साथ इंडस्ट्री का स्टाइल और फैशन टेस्ट भी बदलता रहता है। ऐसे में इस समय सेलिब्रिटीज का समर सीजन स्पेशल फैशन सेंस और क्रिएटिविटी के साथ स्टाइलिश लुक्स देखने को मिल रहे हैं। 2024 समर सीजन फैशन ट्रेंड की बात करें तो आजकल डिफरेंट डिजाइन और पैटर्न में ड्रेसेज को सेलिब्रिटीज के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें सोशल मीडिया पर शनाया कपूर के हॉट एंड स्टाइलिश मैक्सी आउटफिट्स जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। इस समर सीजन आप भी कुछ ट्रेंडी और खास स्टाइल करना चाहती हैं। तो शनाया कपूर के कैजुअल एंड स्टाइलिश ड्रेसेज से आइडियाज ले सकती हैं।
शनाया कपूर के स्टाइलिश वार्डरोब से लें ट्रेंडी और फैशनेबल 
पैटर्न विद बैकलेस डिजाइन शनाया कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बेहद खूबसूरत पैटर्न वाली मैक्सी ड्रेस में तस्वीरें साझा की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस इस यूनिक खूबसूरत ड्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। शनाया ने इस लुक में मल्टीकलर पैटर्न की बैकलेस ड्रेस को मिनिमल ज्वेलरी और ग्लोइंग न्यूड मेकअप के साथ कैरी किया है। आप भी शनाया का ये वायरल लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
ब्यूटीफूल इन हॉट पिंक शनाया कपूर ने इस लुक में काफी खूबसूरत हॉट पिंक मैक्सी ड्रेस को कैरी किया है। शनाया इस लुक में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। समर सीजन में इस तरह के कॉटन फैब्रिक और फ्लोई डिजाइन में मैक्सी ड्रेसेज काफी कंफर्टेबल रहने के साथ सुपर स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। आप भी शनाया की तरह इस बेहतरीन आउटफिट को फ्लैट्स और स्टाइलिश बैग के साथ कैरी कर सकती हैं।
गॉर्जियस इन सिल्वर व्हाइट
शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने खूबसूरत लुक्स को साझा करती रहती हैं। जिसमें उनके वेस्टर्न लुक्स को काफी पसंद किया जाता है। इस लुक में शनाया ने बेहद खूबसूरत सिल्वर व्हाइट कलर के इस खूबसूरत मैक्सी ड्रेस को बेहद खास ब्लू स्टोन ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। अगर आप भी पार्टी या फंक्शन के लिए किसी बढ़िया ड्रेस को तलाश कर रही हैं। तो शनाया का ये सिल्वर व्हाइट ड्रेस खूबसूरत ज्वेलरी के साथ जरूरी स्टाइल कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस समर सीजन में हल्के रंगों और मुलायम फैब्रिक पर फ्लोरल प्रिंटेड डिजाइन सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आते हैं। इस लुक में शनाया कपूर ने काफी खूबसूरत ब्लू रंग पर व्हाइट और रेड के फूलों वाली मैक्सी ड्रेस को मिनिमल ज्वेलरी और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। आप भी किसी बढ़िया समर डे आउटिंग या समर लंच डेट पर शनाया का ये बेहद सिंपल औरbeautyfull आउटफिट स्टाइल कर सकती हैं।
सुपर हॉट इन ऑल ब्लैक 
सीजन की किसी भी नाइट पार्टी में सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए आपको ज्यादा एफर्ट करने की जरूरत नहीं होती है। आप केवल ऑल ब्लैक आउटफिट को स्टाइल करके भी सबसे डिफरेंट नजर आ सकती हैं। इस लुक में शनाया कपूर ने सुपर हॉट ब्लैक मैक्सी ड्रेस को मैचिंग ब्लैक हील्स और शिम्री ब्लैक बैग के साथ कैरी किया हैं। आप भी डिनर डेट और पार्टी फंक्शन में शनाया का ये looks  रीक्रिएट कर सकती हैं।
Tags: