गर्लफ्रेंड के साथ लॉज में सेक्स,इस वजह से हो गई युवक की हुई मौत

Update: 2022-10-10 10:56 GMT

नागपुर। महाराष्ट्र से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नागपुर में गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय अजय पारटेकी की प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान रविवार को साउनेर के एक लॉज में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया पारटेकी की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट मानी जा रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उसके कपड़ों से पुलिस को कोई ड्रग्स नहीं मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक अजय पारटेकी और उनकी महिला पार्टनर पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। अजय पेशे से ड्राइवर थे। वो वेल्डिंग टेक्नीशियन के रूप में भी काम करते थे। वहीं महिला पेशे से नर्स है। महिला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली है। दोनों के परिजनों को उनके रिश्ते की जानकारी थी। खबर के मुताबिक दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और ये कपल शादी भी करने वाला था। पारटेकी ने प्रेमिका की मां से भी शादी के लिए संपर्क किया था।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कपल ने शाम 4 बजे लॉज में चेक इन किया था और लगभग आधे घंटे बाद वह प्रेम-प्रसंग के दौरान बिस्तर पर बेहोश होकर गिर गया। महिला ने लॉज प्रबंधन को सूचना दी, उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Tags:    

Similar News

-->