विश्व पर्यावरण दिवस पर भेजें अपनों को ये खास संदेश

पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है

Update: 2022-06-04 11:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। प्रियजनों को पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता संदेशों को भेजकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दें।

अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं
पॉलिथीन का प्रयोग न करें और
घर से बाजार थैला लेकर जाएं
विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं
इसमें ही है हम सबकी समझदारी
मानव जीवन है खतरे में
पर्यावरण सुरक्षा की लें जिम्मेदारी।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा
है जीवन जीने की अनमोल दवा।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे
तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे
कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
Tags:    

Similar News