Sawan Shivratri 2024: सावन की शिवरात्रि में महादेव को करें प्रसन्न,लगाएं इन पकवानों का भोग

Update: 2024-08-02 00:58 GMT
Sawan Shivratri 2024: सावन महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि को भी भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस सावन माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त 2024 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने जो भी व्यक्ति विधिपूर्व भगवान शिव की पूजा करता है, तो उसे मनवांछित फल मिलता है। अगर सावन की शिवरात्रि के दिन आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप भोलेनाथ को लगा सकते हैं।
सिंघाड़े के आटे की बर्फी Singhada flour barfi
महादेव से संबंधित व्रत में सिंघाड़े से संबंधित पकवान बनाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही बनाने का सोच रहे हैं तो सिंघाड़े के आटे की बर्फी तैयार करें। ये खाने में काफी अच्छी लगती है।
लस्सी Lassi
लस्सी बनाना काफी आसान भी होता है। ऐसे में इसे तैयार करके महादेव को इसका भोग लगा सकती हैं। लस्सी बनाने के वक्त बस ध्यान रखें कि इसे बाहर नहीं रखें। आजकल गर्मी का मौसम है तो ये कुछ ही देर में खट्टी हो सकती है। ऐसे में लस्सी बनाकर उसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। महादेव को भोग लगाने के बाद आप खुद भी व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं।
साबूदाना खीर Sabudana Kheer
अगर आप भी शिवरात्रि का व्रत रखते हैं तो साबुदाना की खीर बनाकर भगवान शिव को इसका भोग लगाएं। साबूदाना की खीर भी फलाहारी होती है। ऐसे में आप भी व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं। बहुत से लोग साबूदाना व्रत में नहीं खाते, ऐसे में आप समक के चावलों की खीर तैयार कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->