Sanya Malhotra 'दंगल' फेम एक्ट्रेस ने खरीदा नया घर

4 BHK आशियाने की शेयर की तस्वीरें

Update: 2023-05-07 17:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'दंगल' फेम एक्ट्रेस Sanya Malhotra ने खरीदा नया घर, 4 BHK आशियाने की शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दंगल गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्हौत्रा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सान्या अपनी आने वाली फिल्म 'कटहल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस ने अपने परिवार के लिए दिल्ली के गुड़गांव में स्थित एक बीएचके घर खरीदा है। सान्या ने बताया कि जब भी उन्हें समय मिलेगा वह अपने घर में समय बिताने आएंगी। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने नए घर की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस पूरे विधि-विधान के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश करती दिख रही हैं। यह तस्वीरें सान्या ने अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करने के बाद सान्या ने लिखा कि - 'नया घर'। ऐसे में इन्हें देखने के बाद फैंस ने सान्या को बधाईयां देनी शुरु कर दी हैं।

'दंगल' फेम एक्ट्रेस Sanya Malhotra ने खरीदा नया घर, 4 BHK आशियाने की शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दंगल गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्हौत्रा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सान्या अपनी आने वाली फिल्म 'कटहल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस ने अपने परिवार के लिए दिल्ली के गुड़गांव में स्थित एक बीएचके घर खरीदा है। सान्या ने बताया कि जब भी उन्हें समय मिलेगा वह अपने घर में समय बिताने आएंगी।

शेयर की ग्रह प्रवेश की तस्वीर

एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने नए घर की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस पूरे विधि-विधान के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश करती दिख रही हैं। यह तस्वीरें सान्या ने अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करने के बाद सान्या ने लिखा कि - 'नया घर'। ऐसे में इन्हें देखने के बाद फैंस ने सान्या को बधाईयां देनी शुरु कर दी हैं।

दिल्ली की रहने वाली हैं सान्या

आपको बता दें कि एक्ट्रेस सान्या मल्हौत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'कटहल' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की प्रमोशन सान्या ने अपने हॉमटाउन से ही शुरु की है। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सान्या एक पुलिस अधिकारी बनी नजर आ रही हैं।

फिल्म 'कटहल' में आएंगी नजर

यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी दो कटहलों पर निर्धारित हैं। इस दौरान कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं जो दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग साबित होंगे। इस फिल्म में कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव भी हैं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 मई को रिलीज होने वाली है। कटहल के अलावा सान्या विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में एक अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।

Tags:    

Similar News

-->