Round Face: राउंड फेस के लिए इस तरह करें मेकअप बेस्ट लुक

Update: 2024-06-28 11:20 GMT

demo photo

lifestyle: मेकअप आज के समय में महिलाओं की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुका हैं। हांलाकि महिलाएं प्रयोजन के अनुसार ही मेकअप करना पसंद करती हैं। लेकिन घर पर मेकअप करने के दौरान महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती है, खासतौर से अपने चहरे की शेप को लेकर। जी हां, है चहरे के अपने फीचर्स होते हैं जिनमें निखार लाने के लिए उसकी शेप के अनुसार ही मेकअप किया जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं राउंड फेस 
Round Face 
अर्थात गोल चहरे वाली महिलाओं की। आज हम आपको राउंड फेस पर किस तरह मेकअप किया जाना चाहिए इसके टिप्स देने जा रहे हैं ताकि आपका बेस्ट लुक निखरकर सामने आए। तो आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...
चहरे को समझना
चिन, भरे हुए गाल और चबी लुक। हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा ऐसा ही है। इस चहरे को बेहतर लुक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
आंखों का मेकअप
गोल चेहरा है तो आंखों का अच्छा मेकअप करके चहरे पर और निखार लाया जा सकता है। राउंड फेस वाली लड़कियों को गाढ़े शेड चुनने चाहिए, जैसे ब्राउन, ब्लैक, डीप ब्लू और बैंगनी। आईब्रो को आकार दें और इसको फिल भी करें। इस चहरे पर एंगल्ड आईब्रो अच्छी लगती हैं। इससे चहरे थोड़ा लंबा लगता है।
ब्रोंजर
राउंड फेस पर ब्रोंजर कमाल करता है। इससे चेहरा थोड़ा पतला लुक देता है। इसको गाल के बीचोंबीच और जबड़े के आस-पास लगाएं। ऐसा पाउडर ब्रश के साथ करें, इससे चहरे को डिफ़ाइंड लुक मिलेगा और चहरे को सॉफ्टर लुक मिलेगा।
कॉन्ट्यूरिंग
अपनी चीकबोन्स को महसूस कीजिए। आपको यहीं से कॉन्ट्यूरिंग की शुरुआत करनी है। जितना ऊंचाई तक आप शेड अप्लाई करेंगी, उतना ही आपके चीकबोन्स शार्प लगेंगे। आप फाउंडेशन का डार्क शेड ले सकते हैं। इससे चहरे पर थोड़ा स्लिमर लुक आएगा।
ब्लश ऑन
ज़्यादातर गोल चहरे वाली लड़कियां ब्लश ऑन का इस्तेमाल करने से बचते हैं। उनको लगता है, ऐसा करने से उनका चेहरा और फूला हुआ लगेगा। जबकि ऐसा नहीं होता है। ये पूरी तरह से कॉस्मेटिक एप्लीकेशन Cosmetic Applications पर निर्भर करता है। इसके लिए आपको ब्लश ऑन के वार्मर और मेट कलर्स चुनने होंगे। ब्लश ऑन को चीकबोन्स के नीचे लगाएं। इससे चहरे की गोलाई थोड़ी कम लगेगी।
लिपस्टिक
राउंड चहरे के लिए लिपस्टिक के कुछ खास शेड चुनने होते हैं। ये शेड ऐसे होने चाहिए कि आपके चहरे की गोलाई से लोगों का ध्यान हटे। आपको बेरी या डीप रेड का चुनाव करना होगा।
Tags:    

Similar News

-->