झटपट तैयार होगी रेस्टोरेंट जैसी चीज गार्लिक ब्रेड, वो भी बिना ओवन

Update: 2023-08-19 11:20 GMT
हमेशा ब्रेकफ़ास्ट के दौरान ब्रेड टोस्ट बोरियत लाने लगता हैं। इसमें बदलाव लाकर सुबह की शुरुआत में एनर्जी भरी जा सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए रेस्टोरेंट जैसी चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो झटपट मिनटों में तैयार हो जाती हैं। इसके लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 2
मक्खन - 1 टेबलस्पून
लहसुन - 1 टीस्पून (बारीक कटा हुआ)
चिली फ्लेक्स - 1/2 टीस्पून
चीज - 1 टेबलस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
ऑरिगैनो - 1/2 टीस्पून
बनाने की विधि
- एक कटोरी में लहसुन और मक्खन को मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण को ब्रेड पर लगाकर ऊपर से चीज डालें।
- अब तवे को गैस की मीडिया आंच पर गर्म कर ब्रेड रखें।
- इसे प्लेट से ढके ताकि चीज पिघल जाए।
- 4-5 मिनट के बाद गैस बंद कर ब्रेड पर चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालें।
- लीजिए आपकी चीज गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है। इसे मस्टर्ड और अनियन सॉस के साथ सर्व करें।‌
Tags:    

Similar News

-->