घर बैठे हटाएं अनचाहे बाल, डॉ. फिरोज का नुस्खा हुआ वायरल

Update: 2025-06-18 14:44 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : कई लड़कों के चेहरे पर उतनी तेजी और अच्छी तरह से बाल नहीं आते हैं, ऐसे में ये लोग दाढ़ी नहीं आने की समस्या के कारण परेशान रहते हैं। वहीं, दूसरी तरह महिलाएं हैं, जो होने चेहरे पर एक भी बाल नहीं देखना चाहती हैं।
इसके बावजूद उनके चेहरे पर मानों रोजाना एक नया बाल निकल आता है। ऐसे में लड़कियां आमतौर पर थ्रेडिंग और फेशियल वैक्स करवाना पसंद करती हैं। हालांकि, थ्रेडिंग के कारण चेहरे पर कट लगना और ड्राई स्किन की समस्या होती है होती है और वैक्स में दर्द के साथ-साथ पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चेहरे के इन अनचाहे बालों से पीछा छुड़वाने के लिए और क्या किया जा सकता है?
घरेलू नुस्खा आएगा काम : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। इस तरह आप किचन में रखी कुछ चीजों से चेहरे के बालों को किफायती दामों में हटा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आयुर्वेदिक डॉक्टर फिरोज के एक बेहतरीन घरेलू नुस्खे के बारे में जानेंगे, जिससे चेहरे और शरीर के अन्य अंगों के अनचाहे बालों को आसानी से निकाला जा सकता है। इस नुस्खे जानकारी डॉक्टर फिरोज ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है।
नुस्खा बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री : दूध
चीनी
कॉफी
हल्दी
नारियल तेल
गेहूं आटा
नुस्खा बनाने की विधि : अनचाहे बाल हटाने वाले इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक फ्राई पैन लेना है। इसमें 8 से 10 चम्मच दूध डालना है। इसमें एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच कॉफी, आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच नारियल का तेल मिला लेना है।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें 3 चम्मच आटा मिला लें, जब ये सभी चीजें गर्म होकर पेस्ट का रूप ले ले, तो इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ध्यान रखे कि आपको इस उतना ही ठंडा करना है, जितना आपकी स्किन बर्दाश्त कर सके।
कैसे करें इस्तेमाल? : अब इस पेस्ट को बनाने के बाद इसका इस्तेमाल करने की विधि भी पता होनी चाहिए। ऐसे में आप इस पेस्ट को मोटी-मोटी लेयर में अपने चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों में लगा लें। अब इस पेस्ट को स्किन पर अच्छी तरह सूखने दें और लगभग 30 मिनट के बाद इस पेस्ट पर सूखा आटा डाल लें। अब आपको इस पेस्ट को रगड़-रगड़ कर छुड़ाना है।
Tags:    

Similar News